थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, SI योगेंद्र प्रसाद ने पाया सर्वश्रेष्ठ विवेचक का स्थान

मार्च से जनपद में लागू की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। इस प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है

एसपी अनुराग आर्य द्वारा थानों की मूल्यांकन प्रणाली विकसित की गई। जिसके तहत उनके द्वारा सोमवार को थानाध्यक्षों और विवेचकों की समीक्षा की गई। जिसमें मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्रदान की गई। वहीं एसआई योगेंद्र प्रसाद सर्वश्रेष्ठ विवेचक घोषित हुए

मार्च से जनपद में लागू की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। इस प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्रवाई आदि के धनात्मक अंक प्रदान किए जाते हैं।

इसमें आमजन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने आदि के ऋणात्मक अंक दिए जाते हैं। सोमवार को की गई अक्टूबर माह की समीक्षा में मुबारकपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सुनील दुबे थानाध्यक्ष अहरौला द्वितीय और थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ विवेचक की समीक्षा में एसआई योगेंद्र प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ विवेचक घोषित किया गया। सभी को एसपी अनुराग आर्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में रेड मारकर Bigg-Boss विनर एल्विश यादव का सिस्टम किया हैंग, 6 गिरफ्तार… FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सेक्टर-51 के सेफरन वेडिंग विला…

UP POLICE अपने सुपर कॉप त्रिपुरारी पांडेय को नहीं भूला पाएगा, अपराधियों का काल बनकर किए बेमिसाल काम, कांस्टेबल से बने थे DSP

कोई यूं ही नहीं सुपर कॉप बन जाता है। कोई यूं ही नहीं त्रिपुरारी पांडेय कहलाता…

कस्टम विभाग की लापरवाही, बचकर निकला सोना तस्कर, लखनऊ पुलिस ने दबोचा

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर तीन दिन पहले एक किलो सोने के साथ…

जब छात्रा ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने का FIROZABAD POLICE को दिया आदेश

  प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं. जिनमें…

पुलिस स्मृति दिवस पर बोले CM योगी- कानून का राज स्थापित करने में पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन…

CM YOGI की इस धाकड़ महिला IPS ने रामलीला के मंच से कलयुगी रावणों को दी चेतावनी

  प्रदेश के बुलंदशहर में तैनात IPS अनुकृति शर्मा ने रामलीला के मंच से कलयुगी रावणों…

मौत के बाद माँ को अस्पताल में छोड़ भाग निकला बेटा तो LUCKNOW POLICE ने किया कैसा काम की सब ने किया सलाम

  अमूमन हमारे समाज में पुलिस को दबंगई और दूसरी तरह से पेश किया जाता है…

UP News : सड़कों पर उतरी पुलिस तो दबोचे गये 86 हजार अपराधी, 78,633 मुकदमे भी हुए दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिसकर्मियों को नियमित फुट पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश का असर दिखने…

Ghazipur News : लग्जरी कार में 4 तस्कर सवार, फिर 1.10 करोड़ की हेरोइन संग पुलिस ने ऐसे कि~या गिरफ्तार

#Ghazipur  जिले में हेरोइन की तस्करी करने आए दूसरे राज्य के तस्करों समेत चार लोगों को…