UP के नौकरशाहों के लिए किसी ‘स्टेटस सिंबल’ से कम नहीं राजधानी लखनऊ का GOLF CLUB

  राजधानी स्थित लखनऊ गोल्फ क्लब एक बार फिर अपना नया अध्यक्ष और सचिव चुनने की…

CM YOGI संघ PM MODI आज करेंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन, चप्पे चप्पे पर MATHURA POLICE तैनात

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज 23 नवंबर को मथुरा (Mathura) के दौरे पर आएंगे.…

YOGI ने जिनको बनाया DGP वही अब बढ़ाना चाहते हैं MODI की मुश्किलें

  यूपी पुलिस के पूर्व मुखिया सुलखान सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया…

NOIDA POLICE को मिले Elvish Yadav मामले में अहम सुराग

  उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BIG BOSS विजेता एल्विश यादव मामले में अहम…

अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ UTTAR PRADESH शाशन का बड़ा एक्शन

  माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड में मौके से गिरफ्तार किए गए…

VIRAT KOHLI के 50वें शतक पर UP POLICE ने कही ऐसी बात की जमकर हो गयी VIRAL

देश भर में इस समय वर्ल्ड कप का खुमार चरम पर है और लोगो को अब…

CM YOGI के निर्देश पर प्रदेश के सभी पुलिस कप्तान और कमिश्नर अलर्ट पर

  योगी सरकार अब आगामी छठ पूजा और देव-दीपावली को लेकर अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री…

विनम्र श्रद्धांजलि: सबको सहारा देने वाले SAHARA SHRI को अंतिम समय में भी न मिल पाया बेटो के कंधो का सहारा

  कल यहां बसती थी खुशियां, आज है मातम वहां वक्त लाया था बहारें.. वक्त लाया…

ज्योति मौर्या केस:विवादों में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित,आलोक ने लगाए थे गंभीर आरोप

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ एसडीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए थे। होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी। बीते सप्ताह होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया था। निलंबित होने के बाद जल्द उनको आरोप पत्र सौंपा जाएगा।

डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि बीते जुलाई माह में आलोक दुबे द्वारा अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति दुबे और गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। तत्पश्चात डीजी होमगार्ड के निर्देश पर डीआईजी ने जांच की थी, जिसमें मनीष दुबे पर लगे आरोप सही पाते हुए उनको निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की गयी थी।

इसे डीजी होमगार्ड ने अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया था। वहीं मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। शासन में बीते चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया। जिसके बाद आनन-फानन में निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एसडीएम के पति ने लगाए थे आरोप

बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ते हैं। दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया करायी थी। साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे। हालांकि बाद में आलोक दुबे ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसके बाद शासन ने ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच को समाप्त कर दिया था।

कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस में शिकायत

मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने आरोप लगाया कि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के…