दिल्ली पुलिस मुख्यालय में वर्दी वालों का हल्ला-बोल, ACP मनस्वी वशिष्ठ की 3 मांगों पर टिकी नजरें

Share This

 

दिल्ली में सोमवार को अजीब स्थिति बन गई। जो पुलिस लोगों के प्रोटेस्ट को रोकती है, वही पुलिस खुद प्रदर्शन करने लगी।

ACP मनस्वी वशिष्ठ के साथ सैकड़ों जवान पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। महिला जवान भी साथ थीं। सभी वकीलों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों से विवाद के बाद से ही पुलिसकर्मियों में नाराजगी है।

हंगामे के बाद पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। ACP मनस्वी और जवानों के साथ उनकी मीटिंग हुई।

ये हैं तीन मांगे

मीटिंग में मनस्वी ने अपनी 3 शर्तें रख दीं।

पहला, वकीलों के खिलाफ जो केस लिखा गया है, उसे कैंसिल न किया जाए।

दूसरा, उस केस से बार काउंसिल मेंबर का नाम न निकाला जाए।

तीसरा, आज जो जवान प्रोटेस्ट में आए हैं, उन पर कोई एक्शन न हो। अगर एक्शन लेना है तो सिर्फ ACP पर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि मेरे जवानों ने कुछ गलत नहीं किया, इसलिए उनको परेशान न किया जाए। फिलहाल पहली बैठक में कोई हल नहीं निकला है। अधिकारियों में अभी मंथन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *