श्रावस्ती में पुलिस महकमे में फेरबदल, चौकियों को मिले नए प्रभारी

Share This

 

 

श्रावस्ती। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों और आरक्षियों की नई तैनाती करते हुए कई पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। सोमवार को जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों तक तैनाती में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

ये है मामला 

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव चौकियों के प्रभार को लेकर हुआ है। पुलिस लाइन में तैनात रमन कुमार वर्मा अब सिरसिया थाने की राजपुर मोड़ चौकी संभालेंगे। वहीं, सिरसिया में तैनात मनोज कुमार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र की लक्ष्मणपुर चौकी की कमान सौंपी गई है।

इसी क्रम में मंदीप यादव को पुलिस लाइन से थाना एनएमपीटी की श्रावस्ती चौकी भेजा गया है। उमेश वर्मा को गिलौला से इकौना थाने की सेमरी तरह चौकी की जिम्मेदारी मिली है। भिनगा कोतवाली में तैनात अतुल कुमार वर्मा अब न्यायालय चौकी का कामकाज देखेंगे। वहीं, बंठीहवा चौकी पर तैनात सिद्धार्थ जायसवाल को कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

कस्बा चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे मो. शमशाद अली को बंठीहवा चौकी भेजा गया है। बाबूराम की तैनाती थाना एनएमपीटी में उपनिरीक्षक के रूप में की गई है। इसके अलावा गौरव कुमार शाही को पुलिस लाइन से हरदत्तनगर गिरंट और मो. सरफराज खान को सिरसिया थाने में तैनाती मिली है। रिट सेल में कार्यरत आरक्षी अजय शर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इनका नाम भी शामिल

जिले में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी प्रशासनिक कवायद है। इससे पहले तीन निरीक्षकों की जिम्मेदारी बदली गई थी। गौरव सिंह को हरदत्तनगर गिरंट थाने की कमान मिली थी, जबकि महिमानाथ उपाध्याय को एएचटी और लाल साहब सिंह को अपराध प्रकोष्ठ भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *