अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिलाकर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं डायल 112 की महिला कर्मियों का समर्थन करते हुए उनका मांग पत्र सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘डॉयल 100’ के किसी एक ‘संवाद अधिकारी’ का ‘पीड़ा-पत्र’ नहीं है बल्कि हर एक का है।

मुख्यमंत्री से मिलने से पहले ही, रात भर ठंड में बैठकर अपनी मांग करने वाली बहन-बेटियों को सुबह हिरासत में ले लिया गया। भाजपा का नारी वंदन का सत्य रूप ‘नारी बंधन’है। शर्मनाक, निंदनीय, असहनीय!

डायल 112 की महिला कर्मचारी सोमवार रात से प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वैन में डालकर वहां से हटाने की कोशिश की। महिला कर्मियों की मांग है कि उनका वेतन इन हैंड 18 हजार किया जाए और उन्हें एक साप्ताहिक अवकाश व महीने में दो पेड लीव दी जाए।

उन्होंने कहा कि टेंडर चेंज होने पर हमें बिना नोटिस पीरियड जॉब से निकाल दिया गया है क्योंकि हम लोगों ने इनकी बात नहीं मानी। उनकी मांग है कि हमें पुन: जॉब पर ऑफर लेटर और ज्वाइनिंग लेटर के साथ हमारी शर्तों के अनुकूल हमें हमारी जॉब दी जाए।

आखिर क्यों UP POLICE को दर्ज करनी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर FIR, जानें- पूरा मामला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय के दिए गए बयान पर एबीवीपी के छात्रों ने थाने में शिकायत दी थी. कांग्रेस नेता अजय राय ने BHU-IIT छात्रा से छेड़छाड़ मामले में ABVP पर टिप्पणी की थी. अजय राय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया था. इसके साथ ही अजय राय ने कहा था कि RSS की विचारधारा सभी विश्वविद्यालयों पर हावी हो चुकी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा साक्षी सिंह ने अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी है.

कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने वाराणसी के लंका थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए लिखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो की देश भर के शिक्षण संस्थानों में कार्य करती है. 2 नवंबर 2023 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी की घटना हुई जिसकी अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. इसी बीच 3 नवंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय द्वारा बयान दिया गया है कि इस घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता है.

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि अजय राय का यह आरोप पूर्ण रूप से निराधार है और यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छवि को खराब करने व उक्त गंभीर प्रकरण की जांच को प्रभावित करने की नियत से दिया गया है. इसके साथ ही ABVP सदस्यों द्वारा शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर विश्वविद्यालय परिसर में जातीय और पार्थिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है.

 

NOIDA, GHAZIABAD में खराब हवा पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

  उत्तर प्रदेश में एयर पल्यूशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब और हरियाणा पर आरोप…

…आखिर जानें MUMBAI POLICE ने क्यों किया URFI JAVED को गिरफ्तार

उर्फी जावेद को आज सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पपराजी विरल भयानी…

पूर्व IPS अम‍िताभ ठाकुर UTTAR PRADESH की इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

  प्रदेश पुलिस में तैनात रहे आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ…

फिल्म ‘तेजस’ देखने मुख्यमंत्री YOGI AADITYANATH और उत्तराखंड के CM धामी पहुंचे लोकभवन, बॉलीवुड स्टार कंगना भी रही मौजूद

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में उत्तराखंड के सीएम धामी और बॉलीवुड…

आजम खान के ENCOUNTER वाले सवाल पर बोले राम गोपाल यादव इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा

  उत्‍तर प्रदेश के इटावा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह में शामिल…

दो दिवसीय दौरे पर आज राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे रक्षा मंत्री RAJNATH SINGH

  भारत सरकार में रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर…

CM YOGI की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने रोकी गाडी तो आग बबूला हुए BJP जिलाध्यक्ष… VIDEO VIRAL

  प्रदेश के बागपत में बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो…

जमीन विवाद के मामले में UP की राजयपाल को ही SDM ने जारी किया समन, चिट्ठी देख मचा हंगामा

  यूपी के बदायूं जिले से अपनी तरह का अनोखा मामला सामने आया है। जमीन विवाद…