Blog

UP POLICE में तैनात दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाश को UP POLICE ने ENCOUNTER में लगाया ठिकाने

  मेरठ में दरोगा के सीने में गोली मारने वाले बदमाश का डायमपुर इलाका में पुलिस…

वर्दी में रील्‍स और वीडियो बनाने की रोक को UP POLICE में तैनात महिला सिपाही दिखा रही ठेंगा, VIDEO VIRAL

  प्रदेश के बलिया में रसड़ा सीओ कार्यालय में सीओ पेशी के पद पर तैनात महिला…

Varanasi: जुमे की नमाज की वजह से छावनी बनी ज्ञानवापी, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की नजर

ज्ञानवापी मामले में फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके…

जब हेलीकॉप्टर में IAS दुल्हन की विदाई कराकर घर पहुंचा UP Police का ये अफसर, देखने के लिए जमा हुई भीड़

शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ…

उन्नाव: दलदल में फंसी विक्षिप्त युवती को बचाने में जुटे पुलिसकर्मी, लोग कर रहे सराहना

चाहे मौसम कोई सा भी हो, पुलिस विभाग के जवान लोगों की मदद को हमेशा तैयार…

इन अफसरों के लिए बेहद लकी रहा मेरठ जोन, कई अफसर पहुंचे DGP की कुर्सी तक

बीते 31 जनवरी के दिन आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस के डीजीपी के पद की…

अपनी पहली प्रेस वार्ता में DGP ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं, कहा- जनता के साथ मिलकर काम करेगी UP Police

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को हाल ही में अपना नया मुखिया मिल गया है। दरअसल, 31…

आगरा: अपराधियों का साथ देने वाले 6 सिपाहियों पर पुलिस कमिश्नर ने गिराई गाज, जानें क्या है मामला ?

यूपी के आगरा जिले में पुलिक कमिश्नर ने कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके विभाग…

UP Police ने अपने नए मुखिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, तस्वीरें वायरल

कल यूपी के नए डीजीपी प्रशांत कुमार ने कार्यभांर संभाल लिया है। लोकसभा चुनाव के पहले…

IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा नामंजूर, जानें इसके पीछे की वजह….

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने वाले आईएएस अभिषेक सिंह के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है। दरअसल, आईएएस अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। इस दौरान अभिषेक ने सरकारी गाड़ी के साथ फोटो ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले के बाद सुर्खियों में आए आईएएस ने 2023 अक्टूबर में अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसलिए नामंजूर हुआ इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उत्‍तर प्रदेश कैडर में 2011 बैच के अभिषेक की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था, हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था।

मामले के तूल पकड़ने के बाद आईएएस ने अक्‍टूबर 2023 में आईएएस की नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया था, लेकिन अब इस इस्तीफे को ब्यूरोक्रेसी ने नामंजूर कर दिया है। खबरों की मानें तो अभिषेक सिंह का इस्तीफा 4 महीने का वक्त गुजारने के बाद भी मंजूर नहीं हुआ है। मामले में नियुक्ति विभाग का कहना है कि अभी इस्तीफ़े में और भी वक्त लग सकता है क्योंकि कुछ जगहों से NOC आना बाकी है।

राजनीति में जाने के लगाए जा रहे कयास

आपको बता दें, कि इसी साल 26 जनवरी 2024 के मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, जिसकी तस्‍वीर उन्‍होंने 29 जनवरी को एफबी पर पोस्‍ट की। फिर वीडियो शेयर कर जौनपुर से अयोध्‍या के लिए निशुल्‍क बस सेवा शुरू करने की जानकारी दी। उनकी इस तरह की पोस्ट ये ये कयास लगाए जाने लगे कि वो लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि आईएएस छोड़ने के बाद अभिषेक सिंह ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। सनी लियोनी के साथ एक गाने में भी नजर आए थे।