हाल ही में यूपी में तबादला लिस्ट जारी हुआ था। जिसके अंतर्गत अब आगरा जिले…
Category: Khaki connection
UP Police की छुट्टी इस तारीख तक रद्द – पढ़िए आदेश
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए 26 जनवरी तक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसका आदेश जारी किया है।
सभी पुलिस आयुक्त, एसएसपी व एसपी को निर्देश दिया है कि 26 जनवरी तक दोनों अतिमहत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी बरती जाए।
अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मियों को विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से ही अवकाश दिया जाए। दोनों अवसरों पर ड्यूटी के लिए नामित सभी अधिकारियों व कर्मियों को शतप्रतिशत संख्या में ड्यूटी पर भेजा जाना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश भी दिया है।
जिस थाने में तैनाती वहीं दर्ज हो गई FIR, युवक ने कोतवाली में किया था आत्मदाह, मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. इस मामले में थाने में सुनवाई न होने पर युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. युवक ने अपने ऊपर ज्वलशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है. घायल अवस्था में युवक को दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां युवक की इलाज के दौरान उसकी कल मौत हो गई. युवक को अपनी के साथ अश्लील हरकत छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था. जब इस मामले पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो पीड़ित ने ये कदम उठाया.
दरअसल थाना लोनी बॉर्डर इलाके में रहने वाले युवक अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकत छेड़छाड़ मारपीट की शिकायत लेकर थाना लोनी बॉर्डर पहुंचा था. जहां उसने पड़ोसी रामपाल और उसके भांजे रोबिन के द्वारा अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. मारपीट के दौरान पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के गर्भपात की भी शिकायत दी गई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद भी लोनी बॉर्डर पुलिसकर्मियों द्वारा उसे टहलाया जाता रहा. पुलिस उसे बार-बार आरोपियों के नाम बदलने और धाराएं बदलने के नाम पर घुमाती रही. इसी से परेशान होकर उसने थाने में पहुंचकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी.
युवक ने पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर शिकायत दर्ज न करने के भी गंभीर आरोप लगाए. पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कर दिया था. अस्पताल में उसकी मौत हो गई युवक के मरने के बाद गाजियाबाद में उसका मौत से पहले दिया हुआ बयान और आत्मदाह के बाद बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
कल युवक की मृत्यु और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आए और थाना इंचार्ज रामसेवक सिंह चौकी इंचार्ज रमन मावी समेत सब इंस्पेक्टर सलीम सिपाही के खिलाफ थाने के ssi द्वारा कल मुकदमा दर्ज करवा कर चारों के सस्पेंशन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच शुरू कर दी है.
Lucknow Police की नई पहल, अब पुलिस कोर्ट के आदेशों की ऑनलाइन मिलेगी जानकारी
यूपी पुलिस लागातार ही फरियादियों की सहूलियत के लिए ऐसे काम करती है, जिस वजह…
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हाई अलर्ट पर UP Police, DGP ने कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
अयोध्या में होने वाले विशाल कार्यक्रम के लिए यूपी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली…
कानपुर: पदभार संभालते ही नए CP ने दोबारा शुरू की बीट पुलिस प्रणाली, 5000 पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में हाल ही में हुए तबादलों के बाद कानपुर की कमान आईपीएस अखिल कुमार को सौंपी गई है। अपनी नई जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने ये साफ कर दिया है कि जिले में बीट प्रणाली एक बार फिर से लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत अब जिले में तैनात करीब 5000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को रोजाना करीब अपनी-अपनी बीट पर 250 लोगों से मुलाकात कर मोबाइल नंबर भी देने होंगे। वहीं थानेदारों को इस दौरान इलाके से लोगों से बातचीत करनी पड़ेगी।
नए सीपी ने शुरू की पहल
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को एक नयी पहल शुरू करते हुए जन सेवा जन भागीदारी बीट पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। इस पहल की शुरुआत में ही उन्होंने ये साफ कर दिया है कि शहर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए बीट पुलिस ऑफिसर को कार्य में लाया गया है।
उनका कहना है कि अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि ठेले वाले, पान की दुकान, गोलगप्पे बेचने वाले, रेहड़ी पटरी वालों में से कोई भी अपनी बीट पुलिस अधिकारी को नहीं जानता है। ऐसे में पुलिस और जनता के बीच समन्वय बैठाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते अब एक बार फिर से बीट पुलिस प्रणाली की शुरुआत की जा रही है।
बीट पुलिस अधिकारी की इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य बीट पुलिस अधिकारी को राजस्व विभाग के लेखपाल की तरह आम जनता के बीच सम्पूर्ण रूप से कार्य में निपुण बनाना है और उसको उसी प्रकार का महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट पहचान बनाकर फरियादियों की सुनवाई करनी होगी।
जिम्मेदारी से होगा काम
इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि बीट पुलिस अधिकारी अपनी बीट पर जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। इसके साथ ही इसका फीडबैक भी देंगे, जिससे शहर की कानून व्यवस्था, अपराध, अतिक्रमण, ट्रैफिक आदि व्यवस्थाओ में सुधार होगा। इस काम में जिले भर के तकरीबन 5000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को लगाया जा रहा है।
Kannauj: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर तो वहीं दूसरा जख्मी, गोलीबारी में दो सिपाही भी घायल
यूपी में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सुबह कन्नौज पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। दरअसल, पुलिस ने मुठभेड़ में बीते हफ्ते लूट करके फरार हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। इस दौरान दो सिपाही भी घायल हुए हैं।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह कन्नौज जिले के मलिकपुर कस्बा में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देखकर लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। ये मुठभेड़ उन बदमाशों के साथ हुई जिन्होंने बीते शुक्रवार को सर्राफा कारोबारी को कंधे में गोली मारकर 20 लाख के जेवर और नकदी से भरा झोला लूट लिया था। उपचार के दौरान अय्याज की इसी दिन रीजेंसी कानपुर में मौत हो गई थी। इन्हीं बदमाशों को पकड़ने में पुलिस लगी थी।
दो सिपाही भी घायल
जब पुलिस को खबर लगी तो पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से समधन गुरसहायगंज निवासी लुटेरे इजहार पुत्र जुम्मन की मौके पर मौत हो गई। वहीं समधन निवासी लुटेरा तालिब पुत्र पप्पू गोली लगने से घायल हो गया। लुटेरों की ओर से कई फायरिंग में सिपाही अमर सिंह और विनय सिंह भी घायल हुए है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त हुई अपाचे बाइक और करीब 20 लाख का जेवर बरामद किया है।
UP Police Recruitment: ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए जमकर हो रही वसूली, जारी हुए कार्रवाई के आदेश
यूपी में लगातार सामने आ रहे अवैध वसूली के मामलों पर रोक लगाने के लिए अब योगी सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। दरअसल, आजकल यूपी पुलिस में भर्ती चल रही है, ऐसे में युवा भारी तादाद में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अंतर्गत ये आदेश जारी हुआ है कि इन शिकायतों की सुनवाई के लिए हर तहसील में नोडल अफसर तैनात किए जाएंगे। इस बाबत अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने सभी डीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसलिए जारी हुआ आदेश
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विभाग में आजकल पुलिस भर्ती चल रही है। इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र काफी जरूरी होता है, जोकि तहसील से बनवाया जाता है। ऐसे में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों में भीड़ जुट रही है। इसी बीच यह शिकायतें आ रही थीं कि प्रमाणपत्र बनाने के लिए गिरोह सक्रिय हो गया है। दलालों के जरिए प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। इसके एवज में खूब अवैध वसूली भी हो रही है।
सख्ती से करें कार्रवाई
इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर ही अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने सभी डीएम को सख्त आदेश जारी किए हैं। सुधीर गर्ग ने निर्देश दिए हैं कि तहसीलों में लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उनके फोन नंबर भी चस्पा किए जाएं। अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही मुश्किलों को देखते हुए हर तहसील में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। अगर कहीं अवैध वसूली पाई जाती है, तो सख्ती से इसका निपटारा करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई करें।
जल्द शुरू होगा माघ मेला, प्रयागराज पुलिस ने पूरी की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की तैयारी
कुछ ही दिनों में प्रयागराज जिले में आयोजित होने वाले माघ मेले की शुरुआत होने वाली है। इस मेले में शरीक होने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम करना पड़ता है। इसी के चलते प्रयागराज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी तैयारी कर ली है। इसके अंतर्गत मेले में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये जा रहे है। अत्याधुनिक और ड्रोन कैमरे से पूरे मेले में सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
कुंभ मेले की तर्ज पर होगा आरंभ
जानकारी के मुताबिक, इस साल योगी सरकार ने पहले ही ये एलान कर दिया था कि माघ मेले का शुभारंभ कुंभ मेले के तर्ज पर ही किया जायेगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हनुमान मंदिर से लेकर पांटून पुलों के एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पर भी डीएफएमडी लगवाए जाएंगे। मेले में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए भी तैयारी की गयी है। मेला क्षेत्र में तैनात बहुत से पुलिसकर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर दिया जाएगा। ताकि वो आसानी से जांच कर सकें।
किए जा रहे पुख्ता इंतजाम
मामले की जानकारी देते हुए जिले के अफसरों ने बताया कि माघ मेले के लिए सुरक्षा के संबंध में इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें आधुनिक तकनीक के साथ उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य पर्वों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दनेजर जमीन से आसमान तक निगरानी करने की तैयारी है। हर जगह ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, ताकि माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
इसके साथ ही स्नानार्थियों की सुरक्षा को 800 जवानों की तैनाती जल पुलिस के नेतृत्व में इस बार माघ मेले में स्नानार्थियों की सुरक्षा को 800 जवानों ने मेले में मोर्चा संभाल लिया है और नदी में होने वाले हादसों को रोकने के लिए मुस्तैद हो गए हैं।
मुजफ्फरनगर में रक्षक बना हैवान, दारोगा ने शादी का झांसा देकर सालों तक किया छात्रा से दुष्कर्म
महिला सुरक्षा का दावा करने वाली यूपी पुलिस के एक कर्मचारी ने कुछ ऐसा कर दिया…