अलीगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 31 पुलिसकर्मियों के तबादले

Share This

अलीगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी तबादला सूची में छह निरीक्षक, 21 उपनिरीक्षक और तीन मुख्य आरक्षियों समेत कुल 31 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट

तबादले के तहत निरीक्षक राजीव कुमार को बन्नादेवी से हटाकर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सुशील कुमार को पालीमुकीमपुर से हरदुआगंज थाने की कमान दी गई है। लोधा में तैनात निरीक्षक बालेंद्र सिंह अब गोंडा के प्रभारी निरीक्षक होंगे। हरदुआगंज से निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर को बन्नादेवी भेजा गया है।

इसके अलावा जोगेंद्र सिंह को हरदुआगंज में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को गोंडा से लोधा, हेमंत मावी को कोतवाली से पालीमुकीमपुर और महिला उपनिरीक्षक ज्योति श्रीवास्तव को एएचटीयू से अतरौली थाने भेजा गया है।

विभाग की दूसरी तबादला सूची में भी कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक राजीत वर्मा को पुलिस लाइन से अकराबाद थाने में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक रवि कुमार को नगला कलार चौकी से सब्जी मंडी चौकी भेजा गया है। जितेंद्र सिंह पीपलवाल को गोंडा से अचलताल चौकी, परमेंद्र को अतरौली से मलखान सिंह चौकी और रामपाल सिंह को बरला से पन्नैठी चौकी भेजा गया है।

इसके साथ ही अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव सिंह, रविंद्र यादव, मो. समीर समेत कई अन्य उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती की गई है। तीन मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।

विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अब नई तैनाती वाले पुलिसकर्मियों के कार्यभार संभालने का इंतजार है। माना जा रहा है कि इससे थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *