पुलिस की गाड़ी में घुस कर लंगूर ने किया महिला पुलिसकर्मियों को परेशान, Video वायरल

सोशल मीडिया के दौर में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कुछ महिला पुलिसकर्मी कर में बैठी हुई है। इस दौरान एक लंगूर गाड़ी के अंदर घुसकर उन्हें परेशान कर रहा है। गाड़ी के बाहर खड़े पुलिसकर्मी लगातार हंस रहे थे. वही कुछ पुलिसकर्मी लंगूर को बाहर बुलाने का प्रयास कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बड़ी बात यह है इस गाड़ी में हथियार भी रखे हुए थे, ना चाहते हुए भी हादसा हो सकता था। ऐसे में लोगों ने पुलिसकर्मियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लंगूर ने किया परेशान

जानकारी के मुताबिक अभी तक यह बात तो सामने नहीं आई है की वीडियो कहां का है लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर गाड़ी में घुस गया है और महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहा है। बाहर खड़े अन्य पुलिसकर्मी हंस रहे हैं। कुछ देर बाद जब एक महिला कांस्टेबल कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो बंदर डांटने के बाद वहां से निकला और भाग गया।

लोग दे रहे बयान

वीडियो वायरल होते ही इस पर लोग तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। एक ने लिखा कि कार में हथियार है, अगर वह उसे लेकर भागने लगे या गलती से गोली चल जाए तो क्या स्थिति बनेगी? एक अन्य ने लिखा कि इस बंदर के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए, यह महिला पुलिसकर्मियों को परेशान कर रहा है। उसे कम से कम दस साल की सज़ा मिलनी चाहिए।

58वें DG-IG सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, आज होगी आतंकवाद पर बात

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रही तीन दिवसीय DG-IG कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है। ये कांफ्रेंस काफी अहम है। आज के दिन इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो इस कांफ्रेंस में साइबर सुरक्षा, इंटरनल सिक्योरिटी, खालिस्तान आतंकवाद जैसे विषयों पर स्पेशल बातचीत होगी। इसके आलावा राजस्थान में कैसे बेहतर कानून व्यवस्था को बनाया जाए इसके लिए विशेष टिप्स दिए जाएंगे।

गृहमंत्री ने किया था उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में पुलिस महानिदेशकों (DGsP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGsP) के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है। आज इस कांफ्रेंस का दूसरा दिन है। इस कॉफ्रेंस में देश भर के 28 राज्यों के डीजी-आईजी और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के आईजी शामिल होंगे। आज इसके दूसरे दिन पीएम मोदी भी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच रहे हैं।

इस मामलों पर होगी चर्चा

बता दें कि इस कांफ्रेंस में ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस कांफ्रेंस में डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर चर्चा की जाएगी। खालिस्तानी आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी राज्यों के डीजीपी से सुझाव लिए जाएंगे। वहीं इस विषय पर एनएसए अजीत डोभाल भी अपनी बात रखेंगे।

वहीं आईपीसी के कानूनों को बदलने, सजा को कम या ज्यादा करने पर भी चर्चा की जाएगी जिसके लिए 4 घंटे का समय तय किया गया है। इस कांफ्रेंस में आज प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। देश भर से विभिन्न रैंकों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन में भागीदारी कर रहे हैं।

अयोध्या में ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, DG कानून व्यवस्था ने जारी किया सख्त आदेश

हर किसी के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम से की जायेगी। इसके लिए कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया है। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में भारी तादाद में लोग भी पहुंचेंगे। ऐसे में कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस विभाग के कंधों पर भरी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी के चलते अब उत्तर प्रदेश के डीजी ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने साफ शब्दों में ये कहा है कि अयोध्या में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

डीजी कानून व्यवस्था ने जारी किया आदेश

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था संभालते वक्त किसी पुलिसकर्मी के द्वारा सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसको ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन को न रखने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। ऐसे ही कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि अनावश्यक तौर पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करें। ड्युटी के दौरान बेहद जरूरी काम के लिए फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अफसरों को भी मानना पड़ेगा आदेश

दरअसल, डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि ज्यादातर यह देखा गया है कि प्रदेश में फील्ड ड्युटी के दौरान ज्यादातर पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण उनका ध्यान भटक जाता है और वो एकाग्रता के साथ ड्युटी नहीं कर पाते है। इसी वजह से कई बार न चाहते हुए भी कुछ न कुछ घटित हो जाता है। कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर जारी पत्र के मुताबिक इसका पालन पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व एसपी को भी करना होगा।

एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस, Firozabad के SP आशीष तिवारी को मिला ट्रांसफर

नए साल की शुरुआत से ही लगातार उत्तर प्रदेश ने पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो रहा है। जहां हाल ही में 18 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया, वहीं बीती शाम 24 घंटे के अंदर ही फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी के ट्रांसफर के ऑर्डर जारी हो गए है। खबरें ये भी आ रहीं है कि आगामी समय में काफी तबादले हो सकते हैं।

इनको बनाया गया नया एसपी

जानकारी के मुताबिक, बीती शाम जारी हुई तबादला लिस्ट में फिरोजाबाद एसपी के पद से आशीष तिवारी को हटा दिया गया है। 2012 बैच के आईपीएस आशीष तिवारी को एसपी सीबीसीआईडी सहकारिता प्रकोष्ठ बनाया गया है। अब आशीष तिवारी के स्थान पर कासगंज में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाद 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सौरभ दीक्षित को कासगंज जनपद से हटाकर फिरोजाबाद का कप्तान बनाया गया है। सौरभ दीक्षित कासगंज से पहले प्रयागराज में डीसीपी के पद पर तैनात थे।

कौन हैं आशीष तिवारी ?

आपको बता दें कि 2012 बैच के आईपीएस आशीष तिवारी आए दिन अपने काम और कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। देश की सेवा करने के लिए वह लंदन और जापान के बैंक में एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज छोड़ वापस इंडि‍या आए हैं। वो वहां बैंक में एक्सपर्ट एनालिस्ट पैनल में शामिल थे लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा।

ऐसे में भारत आकर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की ओर दो बार आईपीएस का एग्जाम क्वालि‍फाई किया। आईपीएस आशीष फरियादियों की सुनवाई करने के साथ साथ अपने विभाग के पुलिसकर्मियों का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

हापुड़ SP की बड़ी पहल, पुलिसकर्मियों को दिलवाया CPR प्रशिक्षण… अब अपनी सांसे देकर पुलिसकर्मी बचा सकेंगे दूसरों की जान

जिले की पुलिस अब अपनी सांस देकर दूसरों की जान बचाएगी। पुलिस को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने मेरठ रोड पुलिस लाइन में की। वहां जिले के सभी थानों के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों ने बताया कि इमरजेंसी में घायल या पीड़ित को कैसे अपनी सांस देकर उसकी जिंदगी बचानी है। पुलिस के महिला-पुरुष जवान लोगों को सीपीआर देकर जान बचाएंगे।

पुलिसकर्मी ऐसे करेंगे मदद 
अक्सर आपने देखा होगा कि सीपीआर देने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब प्रक्रिया को कंपलसरी कर दिया गया है। पुलिस को डॉक्टर बकायादा प्रशिक्षण दे रहे हैं। इमरजेंसी में पुलिस के जवान लोगों की जान बचा सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर या कृत्रिम श्वसन की जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या फिर कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में सांस नहीं आती है। इस अवस्था में सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है।

जवान बचाएंगे दूसरों की जान
सीपीआर के जरिए बेहोश व्यक्ति को सांस देने से फेंफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। इससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होने लगता है। सीएचसी के डॉक्टर प्रवीण गुप्ता की टीम ने पुलिसकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया। डॉक्टर प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीपीआर कोई दवा या इंजेक्शन नहीं है। यह एक तरह की प्रक्रिया है, इसका इस्तेमाल मरीज के शरीर पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धड़कन सामान्य होने तक छाती को दबाया जाता है। इससे शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है और व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी नहीं होती है।

महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनीं रश्मि शुक्ला, नेताओं के फोन टैपिंग करने का लगा था इनपर आरोप

और इसी के साथ आईपीएस रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बन गईं हैं। 31…

कौन है डिप्टी एसपी दीपक कुमार जिनकी अगुवाई में UP STF ने 1 लाख के इनामी को किया ढ़ेर

उत्तर प्रदेश में कुख्यात डाकू से लेकर शातिर नामचीन गैंगस्टर को ढ़ेर करके यूपी एसटीएफ ने काफी सुर्खियां बटौरी हैं। जब कभी किसी बड़े ऑपरेशन को सफल बनाने की बात हो या फिर अपराध और अपराधियों का नामों निशान मिटाना है ऐसे में यूपी एसटीएफ हमेशा संकट मोचन की तरह कारगर साबित हुई है। यूपी पुलिस विभाग के ही बेहतरीन पुलिसकर्मियों को यूपी एसटीएफ में तैनाती दी जाती है। एसटीएफ में शामिल होने के बाद पुलिसकर्मी भी अपने हौसले का परिचय देते हुए अपराधियों के छक्के छुड़ाते देखे गए हैं। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की टीम ने कई अपराधियों को ढ़ेर कर विदेशों में भी खुब नाम कमाया है। इसी कड़ी में आज एसटीफ मुख्यालय के डिप्टी एसटीएफ दीपक कुमार का नाम भी उस समय सुर्खियों में छा गया जब उनकी अगुवाई के अंतर्गत सुल्तानपुर में 1 लाख के इनामी अपराधी को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी माफिया और शार्प शूटर विनोद उपाध्याय को पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने के दौरान जवाबी कार्रवाई में ढ़ेर किया है।

डिप्टी एसपी दीपक सिंह

माफिया विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर करने वाले एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह सीएम सिटी गोरखपुर के ही रहने वाले हैं। यह विनोद उपाध्याय के आपराधिक कारनामों से बहुत पहले से ही परिचित है। चूंकि इसके अपराध का केंद्र गोरखपुर व आस-पास के जिले थे। गोरखपुर में तीन दर्जन से अधिक मामले इसके ऊपर दर्ज हैं।

डिप्टी SP दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में विनोद ढेर

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात सुल्तानपुर में एसटीएफ ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विनोद ढेर हो गया और 2004 से शुरू हुए आतंक का 20 साल बाद अंत हुआ। एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय के ढेर होने की पुष्टि लखनऊ में एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने दी है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ डिप्टी एसपी मुख्यालय दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में एसटीएफ की टीम ने सुल्तानपुर में काउंटर किया है। पुलिस ने उसके पास से 30 बोर की चाइनीज पिस्टल, स्टेन गन, 9 एमएम कंट्री मेड कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

पिछले सात माह से थी तलाश

एसटीएफ क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस को पिछले सात माह से विनोद उपाध्याय की तलाश थी। ऐसा माना जा रहा है कि वह प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जा रहा है। इसकी पूरी जानकारी एसटीएफ को मिल गयी और इस सुल्तानपुर में ही ढ़ेर कर दिया गया । मुठभेड़ में विनोद के पास से एक चाइनीज पिस्टल 30 बोर, स्टेन गन 9 एमएम फैक्ट्री मेड, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है. विनोद पर कुल 35 मुकदमे दर्ज थे जिसमें पहला मुकदमा 1999 में दर्ज हुआ था. योगी सरकार द्वारा बनी मोस्ट वांटेड माफियाओं की लिस्ट में विनोद का नाम टॉप टेन माफियाओं की सूची में था।

करीब 35 मुकदमे दर्ज थे

आपको बता दें कि बदमाश विनोद ने अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। कुख्यात गैंगस्टर पर गंभीर धाराओं में करीब 35 मुकदमे दर्ज थे। विनोद गोरखपुर के टॉप 10 माफिया की लिस्‍ट में शामिल था, इसलिए एसटीएफ के साथ गोरखपुर क्राइम ब्रांच भी उसके पीछे लगी हुई थी।

अयोध्‍या का रहने वाला था कुख्यात

मूलरूप से अयोध्‍या के रहने वाले इस माफिया पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। सुल्तानपुर के देहात कोतवाली इलाके में हुई एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर हो गया।

श्रीप्रकाश शुक्ला के लिए गठित हुई थी यूपी एसटीएफ

उत्तर प्रदेश में एसटीएफ की टीम अब तक कई कुख्यात गैंगस्टर्स को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। इसमें श्रीप्रकाश शुक्ला, विकास दुबे, अनिल दुजाना जैसे कई का नाम शामिल है

गरीब को कड़ाके की ठंड में गुब्बारे बेचता देख रामपुर SP का पसीजा दिल, दरियादिली दिखाकर खरीदे सारे गुब्बारे

यूपी पुलिस विभाग में यूं तो एक से बड़कर एक ऐसे आईपीएस अधिकारी मौजूद हैं जिनके नाम और बेहतरीन काम की चर्चाएं हर समय होती है। कुछ आईपीएस अधिकारी अपने अच्छे कार्यों की वजह से आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाते है। ऐसा ही एक नाम है रामपुर एसपी राजेश द्विवेशी का जो काम को लेकर हमेशा एक्टिव बने रहते है। उनका काम के प्रति जोश हर समय देखने को मिलता है। तो आम लोगों के प्रति उनकी जो जिम्मेदारी है उसे भी भली भांति पूरा करते देखे गए। जिसे के कपप्तान का ऐसा ही दरियादिली भरा काम देर रात देखने को मिला।

गुब्बारे वाले की दुकान पर रुक गए एसपी साहब

कड़ाके की ठंड में जहां एक अधिकारी अपने कमरे में बैठकर अधिनस्थों को आर्डर देते देखे जाते है तो दूसरी तरफ कप्तान राजेश द्विवेदी खुद ही पुलिस टीम के साथ गश्त पर दिखते हैं। ऐसे में गश्त के दौरान गरीब को कड़ाके की ठंड में गुब्बारे बेचते देखकर एसपी साहब के कदम उसकी दुकान पर रूक गए

एसपी ने खरीदे सारे गुब्बारे

sp राजेश द्विवेदी का दुकानदार को देख दिल पसीज गया। राजेश द्विवेदी ने देखा कि एक गुब्बारे वाला सर्दी में खड़ा है, रात का समय था। उन्होंने पूछा की आपके गुब्बारे इतनी रात तक भी नही खरीदे किसी ने ! इतना हाल पूछना था की गुब्बारे वाले की आंख में आँसू आ गए।उसके बाद sp राजेश द्विवेदी ने उसके सभी गुब्बारे खरीद लिये व छोटे-छोटे बच्चो में बांट दिए। इस वाकये से बच्चों व गुब्बारे विक्रेता सभी के चहरे पर मुस्कान आ गई। गुब्बारे वाले ने एसपी की तारीफ कर खुब धन्यवाद दिया।

Kanpur: गाड़ी रुकवाकर युवाओं से बात करने लगे नए पुलिस कमिश्नर, दुकानदारों से भी पूछा हाल

नए साल की शुरुआत में प्रदेश पुलिस में भारी तादाद में तबादले हुए। इस लिस्ट में आईपीएस अखिल कुमार को कानपुर जिले का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बीती शाम उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया। गुरुवार देर शाम पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में यातायात व्यवस्था को सुधारना, टेक्नोलॉजी के जरिये साइबर अपराध पर काबू पाना, आम जनता को न्याय दिलाना है। इसके बाद जब वो आज अपने दफ्तर जा रहे थे, तो उन्होंने रास्ते में गाड़ी रोककर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित खोखे वालों से भी बात की।

दिए दिशा-निर्देश

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने चार्ज लेने के अगले दिन ही शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में साफ-सफाई के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उनके साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आनन्द प्रकाश तिवारी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शिवाजी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रथम विजेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस उपायुक्त स्टॉफ ऑफिसर अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लोगों से की बात

आज बतौर पुलिस कमिश्नर आईपीएस अखिल कुमार का कानपुर में दूसरा दिन था। ऐसे में जब पुलिस आयुक्त अखिल कुमार पुलिस कार्यालय से यातयात पुलिस लाइन जा रहे थे, तो रास्ते में वीआईपी रोड पर अपने वाहन को रुकवाकर स्थानीय दुकानदारों व आने-जाने वाले लोगों से वार्ता कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वहां स्थित दुकानदारों से बातचीत करके उनका हाल भी जाना। सीपी ने वहां मौजूद युवाओं से भी बात की।

अपनी प्रेस में बता चुके हैं प्राथमिकता

अपनी प्रेस वार्ता में वो ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि शासन की मंशा के अनुसार महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिकायत कक्ष को मजबूत किया जाएगा। पीड़ित से तब तक बात की जाएगी, जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रथम विजेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस उपायुक्त स्टॉफ ऑफिसर अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लोगों से की बात

आज बतौर पुलिस कमिश्नर आईपीएस अखिल कुमार का कानपुर में दूसरा दिन था। ऐसे में जब पुलिस आयुक्त अखिल कुमार पुलिस कार्यालय से यातयात पुलिस लाइन जा रहे थे, तो रास्ते में वीआईपी रोड पर अपने वाहन को रुकवाकर स्थानीय दुकानदारों व आने-जाने वाले लोगों से वार्ता कर शहर की रक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वहां स्थित दुकानदारों से बातचीत करके उनका हाल भी जाना। सीपी ने वहां मौजूद युवाओं से भी बात की।

अपनी प्रेस में बता चुके हैं प्राथमिकता

अपनी प्रेस वार्ता में वो ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि शासन की मंशा के अनुसार महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिकायत कक्ष को मजबूत किया जाएगा। पीड़ित से तब तक बात की जाएगी, जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।

UP IPS Transfer: अपर्णा रजत एसपी कासगंज व कलानिधि नैथानी बने DIG झांसी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 16 आईपीएस के तबादले…