यूपी में 28 अफसरों का तबादला, लखनऊ-आगरा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में बदले ASP

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने एक साथ 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस तबादला सूची का सबसे बड़ा असर बड़े कमिश्नरेट पर पड़ा है।

तबादले में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी जैसे बड़े कमिश्नरेट में कई पद बदले गए हैं। कई अफसरों को अपर पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर, अपराध, यातायात और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलों की बात करें तो फतेहगढ़, बदायूं, आजमगढ़, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मैनपुरी, मुरादाबाद और मऊ में भी नए अपर पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा पीएसी की वाहिनियों, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और एएनटीएफ मुख्यालय में भी फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फील्ड में नए अफसरों को मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

देखें लिस्ट

HX85eUxbMAAGA5x

HX85eUvbMAAixMz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *