Bulandshahr: थानों में दरोगाओं की नई पोस्टिंग, SSP ने दिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

Share This

बुलंदशहर जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में तैनात 24 उपनिरीक्षकों (Sub Inspectors) का थानों में स्थानांतरण किया है।

देखें लिस्ट

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय शासन की मंशा के अनुरूप पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए लिया गया है, ताकि फील्ड में अधिक सक्रिय और प्रभावी पुलिस व्यवस्था लागू की जा सके।

स्थानांतरित उपनिरीक्षकों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  1.  शिवम शर्मा – थाना नरसेना 
  2.  संसार सिंह – थाना जहांगीरपुर 
  3.  पप्पू सिंह – थाना अहमदगढ़ 
  4.  जैनेन्द्र मालिक – थाना नरौरा 
  5.  वीरेंद्र कुमार शर्मा – थाना कोतवाली देहात 
  6.  मुनेंद्र सिंह परिहार – थाना शिकारपुर 
  7. अविनाश राणा – थाना सलेमपुर 
  8.  महक सिंह बालियान – थाना पहासू 
  9.  जनेश्वर दयाल – थाना बीबीनगर 
  10.  हरवीर सिंह चाहर – थाना अगौता 
  11.  शीलेश कुमार गौतम – थाना खुर्जा देहात
  12. ओमप्रकाश – थाना बीबीनगर
  13.  हरिशंकर – थाना रामघाट 
  14.  विजय प्रताप सिंह – थाना खानपुर 
  15. हवलदार यादव – थाना ककोड़ 
  16.  सोनू बाबू – थाना चोला 
  17.  रामवीर सिंह खेनवाल – थाना पहासू 
  18. अजय कुमार – थाना गुलावटी 
  19.  वीरेंद्र पाल सिंह – थाना औरंगाबाद 
  20.  यशवीर सिंह – थाना अरनिया 
  21.  दिग्विजय सिंह – थाना बीबीनगर 
  22. उमेश कुमार – थाना कोतवाली देहात 
  23. राजेंद्र कुमार – थाना नरसेना 
  24.  वीरपाल सिंह – थाना खानपुर

इन तबादलों के माध्यम से जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *