बरेली में महिला सिपाही के आरोपों से मचा हड़कंप, शादी का झांसा देकर शोषण का है मामला

Share This

बरेली जिले में एक थाने में तैनात महिला सिपाही द्वारा स्थानीय झोलाछाप युवक पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट की। हालांकि पूरे दिन चली बातचीत और स्थानीय स्तर पर हुई पंचायत के बाद मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

थाने के पास ही रहती है महिला सिपाही

जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही करीब डेढ़ साल से जिले के एक थाने में तैनात है और थाने के पास किराये के मकान में अपनी चार साल की बेटी के साथ रह रही है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर उसकी पहचान इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई थी, जो खुद को झोलाछाप चिकित्सक बताता है। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गए।

महिला सिपाही का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए, लेकिन बाद में बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोप यह भी है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई। साथ ही उसने आर्थिक लेन-देन का भी आरोप लगाया है।

सोमवार को सामने आया मामला

मामला सोमवार रात उस समय सामने आया जब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला सिपाही ने थाने में शिकायत दी और मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया, हालांकि बाद में पोस्ट हटा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *