IPL फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर का फोन चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने तकनीक के दम पर ढूंढकर लौटाया

Share This

IPL फाइनल मैच देखने भारत आए ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक जीकिंग्स (Jake Jeakings) का चोरी हुआ मोबाइल अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। पुलिस की तेज कार्रवाई की वजह से विदेशी व्लॉगर ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली की खुलकर तारीफ की।

IPL फाइनल के दौरान चोरी हुआ था फोन

जेक जीकिंग्स 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित IPL फाइनल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेडियम में उनका मोबाइल चोरी हो गया। घटना के बाद उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज कराई और सोशल मीडिया के जरिए भी मदद की गुहार लगाई।

मामले में अहम सुराग तब मिला जब मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिखी। सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए जांच शुरू की गई।

तकनीकी निगरानी और सर्विलांस इनपुट के आधार पर पुलिस ने कुछ ही दिनों में मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर लिया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सही मालिक को सौंप दिया गया।

एसएसपी को कहा धन्यवाद

अपना मोबाइल वापस मिलने पर जेक जीकिंग्स ने अलीगढ़ एसएसपी से मुलाकात कर पुलिस टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इतनी तेजी से कार्रवाई होना उनके लिए सरप्राइज था और इससे भारत पुलिस पर उनका भरोसा और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *