UP STF Encounter: अयोध्या में मुठभेड़, 1.65 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह ढेर

Share This

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। अयोध्या में हुई मुठभेड़ में 1.65 लाख रुपये के इनामी कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, यह बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर हत्या, रंगदारी और डकैती समेत 40 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।

इनपुट पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को इनपुट मिला था कि भानु प्रताप सिंह अयोध्या क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भानु प्रताप गोरखपुर का रहने वाला था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उस पर आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकरनगर पुलिस ने कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लंबे समय से था फरार

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि यह बदमाश सुपारी किलिंग और संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था और लगातार कोर्ट से भी गैरहाजिर चल रहा था। इस कार्रवाई को यूपी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *