सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ लोग…
Category: Khaki connection
वर्दी में रील्स और वीडियो बनाने की रोक को UP POLICE में तैनात महिला सिपाही दिखा रही ठेंगा, VIDEO VIRAL
प्रदेश के बलिया में रसड़ा सीओ कार्यालय में सीओ पेशी के पद पर तैनात महिला…
Varanasi: जुमे की नमाज की वजह से छावनी बनी ज्ञानवापी, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की नजर
ज्ञानवापी मामले में फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके…
उन्नाव: दलदल में फंसी विक्षिप्त युवती को बचाने में जुटे पुलिसकर्मी, लोग कर रहे सराहना
चाहे मौसम कोई सा भी हो, पुलिस विभाग के जवान लोगों की मदद को हमेशा तैयार…
इन अफसरों के लिए बेहद लकी रहा मेरठ जोन, कई अफसर पहुंचे DGP की कुर्सी तक
बीते 31 जनवरी के दिन आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस के डीजीपी के पद की…
अपनी पहली प्रेस वार्ता में DGP ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं, कहा- जनता के साथ मिलकर काम करेगी UP Police
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को हाल ही में अपना नया मुखिया मिल गया है। दरअसल, 31…
आगरा: अपराधियों का साथ देने वाले 6 सिपाहियों पर पुलिस कमिश्नर ने गिराई गाज, जानें क्या है मामला ?
यूपी के आगरा जिले में पुलिक कमिश्नर ने कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके विभाग…
एक बार फिर सुर्खियों में UP Police की रिवॉल्वर रानी, अब ससुरालवाले कर रहे परेशान
एक बार फिर से यूपी पुलिस की रिवॉल्वर रानी सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ…
UP Police के चौथे कार्यवाहक DGP बने प्रशांत कुमार, जानें इनके बारे में…
और इसी के साथ एक बार फिर से यूपी पुलिस को नया कार्यवाहक मुखिया मिल गया। दरअसल, अब यूपी पुलिस की कमान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है। वो विभाग के चौथे कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं। आपको बता दें कि आज विभाग के तीसरे कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह ये जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रशांत कुमार को दी गई है।
कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार
जानकारी के मुताबिक, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को हाल ही में चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वो प्रशांत कुमार 1990 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। आईपीएस अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया था। वर्तमान समय में एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार को कई बार राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रदेश के कई जिलों और जोन की कमान संभाल चुके प्रशांत कुमार ने अपराध पर नकेल कसने में काफी सफलता हासिल की है। बतौर आईपीएस प्रशांत कुमार का चयन जब हुआ था तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि 1994 में यूपी कैडर की आईएएस डिम्पल वर्मा से शादी के बाद वह यूपी कैडर में ट्रांसफर हो गए। इस वक्त वो बतौर स्पेशल डीजी यूपी पुलिस में तैनात हैं। अपने कार्यकाल में वो अब तक 300 से ज़्यादा बदमाशों से भिड़ चुके हैं।
ये भी थे रेस में
खबर थी कि, इस बार डीजीपी के पद की जिम्मेदारी आईपीएस आनंद कुमार को दी जा सकती है क्योंकि आनंद कुमार इसी साल 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। इसके साथ ही योगी सरकार में उन्होंने लंबे समय तक एडीजी एलओ का कार्यभार बेहतर ढंग से संभाला था। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर 1989 बैच के पीवी रामा शास्त्री और तीसरे नंबर पर 1990 बैच के आईपीएस एसएन साबत थे। वर्तमान समय में आईपीएस रामा शास्त्री इस समय प्रतिनियुक्ति पर डीजीपी पीएसएफ हैं। वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं। वहीं एसएन साबत इस समय डीजी जेल के पद पर कार्यरत हैं।
जानें कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में मिला DCP का पद
इस साल की शुरुआत में ही आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का सिलसिला जारी हो गया था। इसकी एक वजह है कि कुछ ही समय में चुनाव होने को हैं, ऐसे में प्रशासन हर वो पुख्ता कदम उठा रहा है, जिसकी वजह से चुनाव सकुशल संपन्न होंगे। इसी क्रम में बीती शाम भी तबादला हुआ। इस तबादला लिस्ट में आईपीएस रवीना त्यागी का नाम शामिल है। IPS रवीना त्यागी 2014 कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बेहद कामयाब अफसर रहीं थीं। लोगों को उनका काम काफी ज्यादा पसंद था। अब उन्हें एक बार फिर से फील्ड पर भेजा गया है।
लोगों को पसंद है उनकी कार्यशैली
जानकारी के मुताबिक, रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर भोपाल से की। 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं दी। इसके बाद जेपी इंस्टीटयूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी नोएडा से बीटेक बायोटेक्नोलॉजी से किया है। इसके बाद उन्होंने सिविल की तैयारी की। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सफलता हासिल की। 2014 में उनकी सिविल सर्विसेज में 170वीं रैंक थी।
उनकी पहली पोस्टिंग एएसपी के पद पर मुरादाबाद में हुई थी। मुरादाबाद में मनचलों ने स्कूल और कॉलेजों के बाहर जमावड़ा लगाना बंद कर दिया था। इसके बाद आईपीएस रवीना त्यागी जब 2018 में कानपुर साउथ की एसपी बनी थीं। उस समय उन्होंने स्कूल, कॉलेजों के बाहर एक पेटी लगवाई थी, जिसमें छात्राएं और महिलाएं अपनी समस्याओं को लिखकर उस पेटी में डाल सकती थीं। उनके इसी काम की वजह से लोगों को उनकी कार्यशैली काफी पसंद आई थी।
अब फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कानपुर जिले में तैनाती के बाद कुछ समय पहले आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला और बाल सुरक्षा संगठन के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी। कानपुर से उनके तबादले की खबर आने के बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सीपी आरके स्वर्णकार से आईपीएस रवीना त्यागी के ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग की है।
अब एक बार फिर से रवीना त्यागी को फील्ड पर उतारा गया है। उन्हें अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का डीसीपी बनाया गया है। ऐसे में एक बार फिर से चुनाव आने से पहले प्रशासन ने उन पर भरोसा दिलाया है।