फर्रुखाबाद पुलिस ने वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पुलिस वाहन स्वामियों को अपनी और अपने वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कर रही है। सभी वाहन मालिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
एसपी ने चलाया अभियान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में कमालगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाहन स्वामियों को HSRP के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें इसे जल्द से जल्द लगवाने की सलाह दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों की 10 कारों सहित 45 मोटरसाइकिलों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाई गई। आपको बता दें कि HSRP की मदद से वाहन चोरी की घटनाओं को कम किया जा सकता है, क्योंकि यह प्लेट विशेष रूप से डिज़ाइन की गई होती है, जिससे वाहन की पहचान आसानी से की जा सकती है।
क्या करहता है नियम
यातायात नियमों के अनुसार, सभी वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर चालान और जुर्माना लगाया जा सकता है।सभी वाहनों पर मानक नंबर प्लेट होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होता है और दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।