राम मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते हुए कमान संभालने गर्भगृह में पहुंचे DG स्पेशल और प्रमुख सचिव गृह

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज यानि कि 23 जनवरी के दिन ही अयोध्या में भारी भीड़ जमा हो गई है। लोग दूर-दूर से रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस को हालात संभालने की काफी कोशिश करनी पड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अयोध्या में अब तक 3 लाख लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए यूपी के प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार गर्भ गृह व्यवस्था देख रहे हैं।

गर्भगृह में मौजूद प्रमुख सचिव-गृह और स्पेशल डीजी-लॉ एंड ऑर्डर

जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में भगवान राम भक्त यूपी के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को लगातार दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। प्रमुख सचिव-गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी-लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं। स्पेशल डीजी खुद हर चीज पर बारीकी से नजर बनाए हैं।

एडीजी ने की अपील

इसी के साथ भक्तों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ जोन एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि बड़ी संख्या में भक्त यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है कि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। मैं भक्तों से अपील करता हूं कि वे मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग न करें। भक्तों से धैर्य रखने की अपील है।

बाराबंकी पुलिस कर चुकी अपील

इससे पहले आज सुबह से ही वहां इतनी भीड़ है, कि पुलिस को हालात संभालना काफी मुश्किल पड़ रहा है। लखनऊ की और से वाहनों की कतार अयोध्या की तरफ जा रही है। ऐसे में आज सुबह ही बाराबंकी पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अभी अयोध्या ना जाएं।

‘राम मंदिर को अस्थाई रूप से किया गया बंद….!’, Ayodhya Police ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आज रामलला के दर्शन को हजारों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम के साथ-साथ पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर भी नजर रखी हुई है, ताकि अफवाहों की वजह से माहौल ना बिगड़े। कड़े इंतजाम के बावजूद लोग लगातार राम मंदिर मामले में अफवाहे फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

वायरल हो रहा ये मैसेज

जानकारी के मुताबिक, आज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है, कि राम मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले हजारों दर्शकों का तांता लगा है। अयोध्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। लगातार लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस वजह से वहां कई-कई किलो मीटर लंबी लाइन लगी है और मंदिर को बंद कर दिया गया है। इस दावे को अयोध्या पुलिस ने पूरी तरह से गलत बताया है।

अयोध्या पुलिस ने किया खंडन

अयोध्या पुलिस ने एक्स करके ये जानकारी दी है, कि, कतिपय सोशल मीडिया के माध्यम से असत्य खबर फोटो के साथ सार्वजनिक रुप से प्रसारित की जा रही है कि जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लम्बी भीड़ की वजह से श्री रामलला के दर्शन अस्थाई रूप से बंद किया गया है। #ayodhyapolice इस असत्य एवं भ्रामक खबर का खण्डन करती है।

अयोध्या राम मंदिर में लाखों की भीड़ देख बाराबंकी पुलिस ने लोगों से की अहम अपील

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम दरबार के द्वार आम जनता के लिए खुल गए हैं। ऐसे में आज भारी तादाद में लोग रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही वहां इतनी भीड़ है, कि पुलिस को हालात संभालना काफी मुश्किल पड़ रहा है। लखनऊ की और से वाहनों की कतार अयोध्या की तरफ जा रही है। ऐसे में अब बाराबंकी पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है।

आज ही खुले पट

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ही अयोध्या के विशाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, जिसमें पीएम मोदी समेत हजारों दिग्गज शामिल हुए। इसके बाद मंगलवार की सुबह 8 बजे से विधि विधान पूजन के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के पट खुलते ही हालात काफी बेकाबू होने लगे। कई जगह तो पुलिस डिवाइडर टूटने की खबरें भी हैं।

बाराबंकी पुलिस ने की अपील

आज मंदिर खुलने के पहले दिन ही वहां हालात धक्कामुक्की जैसे बन गए हैं। ऐसे हालात में बाराबंकी पुलिस ने अयोध्या की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अभी थोड़ा ठहरें। पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है।

इस भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्जन भी किया है। बाराबंकी पुलिस लगातार लोगों को अनुरोध करके रोकने की कोशिश कर रही है। हालात को देखते हुए लखनऊ से एडीजी सुजीत पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मंदिर की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

क्या आप जानते हैं 15 अगस्त से क्यों अलग होता है 26 जनवरी को झंडा फहराने का तरीका…

  हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस #RepublicDayमनाया जाता है. इस दिन देशभर…

UP में 26 जनवरी तक हाई अलर्ट, रामनगरी में लगभग 13 हजार पुलिसकर्मियों का रहेगा कड़ा पहरा

  बीती 22 जनवरी के दिन ही लोगों का सदियों का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, 22…

Aayodhya में डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार के जिम्मे थी PM MODI की फ्लीट

  प्रदेश के सुलतानपुर में तैनात डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव ऐसे अधिकारी रहे, जिनको एक…

Meerut: पीछा कर रहे दारोगा को चोरों ने सीने में मारी गोली, बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी कई टीमें

यूपी में बदमाशों के हौसलें अब इस कदर बुलंद हो गए हैं, कि वो पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने के बाज नहीं आ रहे। मामला मेरठ जिले का है, आज सुबह बदमाशों और पुलिस टीम के बीच जमकर गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में एक दारोगा घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दारोगा को गोली मारने वाले बदमाशों से तीन की पहचान हो भी गई है। पुलिस का कहना है बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना स्थित हाईवे पर आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाशों की गोली कंकरखेड़ा हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश के सीने में जा लगी। दारोगा को गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गंभीर हालत में घायल दरोगा को गाजियाबाद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सजवाण मेरठ ने बताया कि एक मंडप के बाहर से कुछ बदमाश गाड़ी चुराकर भाग निकले। सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस ने पीछा शुरू किया। लिसाड़ी गेट से आगे पुलिस और बदमाशों की गाड़ियों में टकराव भा हुआ। इस दौरान फायरिंग की गई, जिसमें बदमाशों की गोली चौकी इंचार्ज को जा लगी। इस घटना में शामिल 3 बदमाशों की पहचान की गई है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं।

‘है बनना राम आसान नहीं’, भगवान राम पर IPS की लिखी कविता हो रही वायरल, पढ़कर लोग कर रहे तारीफ

आज 22 जनवरी के दिन हर कोई रामलला की भक्ति में डूबा हुआ है। 500 साल…

अगर फॉर्म भरने में की है यह गलती तो नहीं नहीं बन पाएंगे UP POLICE में कॉन्स्टेबल

  यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होने का ख्वाब देख रहे उम्मीदवारों के लिए…

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: सीएम योगी बोले अयोध्या में अब कभी भी कर्फ्यू नहीं लगेगा

  अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार दोपहर को संपन्न हो…