बीते 31 जनवरी के दिन आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस के डीजीपी के पद की…
Author: admin
अपनी पहली प्रेस वार्ता में DGP ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं, कहा- जनता के साथ मिलकर काम करेगी UP Police
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को हाल ही में अपना नया मुखिया मिल गया है। दरअसल, 31…
आगरा: अपराधियों का साथ देने वाले 6 सिपाहियों पर पुलिस कमिश्नर ने गिराई गाज, जानें क्या है मामला ?
यूपी के आगरा जिले में पुलिक कमिश्नर ने कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके विभाग…
UP Police ने अपने नए मुखिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, तस्वीरें वायरल
कल यूपी के नए डीजीपी प्रशांत कुमार ने कार्यभांर संभाल लिया है। लोकसभा चुनाव के पहले…
IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा नामंजूर, जानें इसके पीछे की वजह….
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने वाले आईएएस अभिषेक सिंह के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है। दरअसल, आईएएस अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। इस दौरान अभिषेक ने सरकारी गाड़ी के साथ फोटो ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले के बाद सुर्खियों में आए आईएएस ने 2023 अक्टूबर में अपना इस्तीफा दे दिया था।
इसलिए नामंजूर हुआ इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कैडर में 2011 बैच के अभिषेक की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था, हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था।
मामले के तूल पकड़ने के बाद आईएएस ने अक्टूबर 2023 में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब इस इस्तीफे को ब्यूरोक्रेसी ने नामंजूर कर दिया है। खबरों की मानें तो अभिषेक सिंह का इस्तीफा 4 महीने का वक्त गुजारने के बाद भी मंजूर नहीं हुआ है। मामले में नियुक्ति विभाग का कहना है कि अभी इस्तीफ़े में और भी वक्त लग सकता है क्योंकि कुछ जगहों से NOC आना बाकी है।
राजनीति में जाने के लगाए जा रहे कयास
आपको बता दें, कि इसी साल 26 जनवरी 2024 के मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने 29 जनवरी को एफबी पर पोस्ट की। फिर वीडियो शेयर कर जौनपुर से अयोध्या के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करने की जानकारी दी। उनकी इस तरह की पोस्ट ये ये कयास लगाए जाने लगे कि वो लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि आईएएस छोड़ने के बाद अभिषेक सिंह ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। सनी लियोनी के साथ एक गाने में भी नजर आए थे।
एक बार फिर सुर्खियों में UP Police की रिवॉल्वर रानी, अब ससुरालवाले कर रहे परेशान
एक बार फिर से यूपी पुलिस की रिवॉल्वर रानी सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ…
पदभार ग्रहण करने के बाद UP Police के DGP ने CM योगी को कहा धन्यवाद
बीती 31 जनवरी को यूपी पुलिस को अपना नया कार्यवाहक डीजीपी मिल गया। दरअसल, अब…
जानें DGP प्रशांत कुमार के पास है किस-किस अन्य विभाग की जिम्मेदारी ?
उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारी अब नए कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को दी गई है। वो एक ऐसे अफसर हैं, जिन्होंने अपने कंधे पर आई सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाई है। फिर चाहे बात हो कानून व्यवस्था संभालने की, या फिर लोगों की परेशानियों को दूर करने की। उन्होंने योगी सरकार के कार्यकाल के हर अच्छे कदम को सफल बनाने की कोशिश की है। अब जब उन्हें यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बना दिया गया है तो इसके साथ-साथ उनके ऊपर डीजी EOW का भी चार्ज रहेगा। इसके साथ ही वर्तमान समय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भी उन्हीं के ऊपर रहेगी।
इन अफसरों को हरा कर बनें डीजीपी
जानकारी के मुताबिक, आज सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार ने अपने नई जिम्मेदारी को संभाल लिया है। सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। डीजीपी की इस रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम चल रहा था। इसमें से डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बाजी मारी है।
इन्हीं के नेतृत्व में होगा लोकसभा चुनाव
IPS प्रशांत कुमार जिस तरह से अपराधियों और अपराध के खिलाफ काम करते हैं, उसी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी समय में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में अब कार्यवाहक डीजीपी के नेतृत्व में ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को प्रमोशन देकर उन पर अपने भरोसे को मजबूत होना दिखाया है।
UP POLICE मुख्यालय पहुंचे IPS प्रशांत कुमार ने संभाला DGP का कार्यभार
सभी का इंतजार खत्म हुआ और आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार ने अपने नए कार्यभार को संभाल लिया है। कार्यवाहक डीजीपी की रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम चल रहा था। इसमें से डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बाजी मारी है।
सीएम योगी के हैं चहेते
जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को पूर्णकालिक डीजीपी के चयन का प्रस्ताव अब तक नहीं भेजा है। इसकी वजह से एक बार फिर कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। सरकार अपने पसंदीदा अफसर को कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। आईपीएस प्रशांत कुमार को सीएम योगी का चहेता माना जाता है। यही वजह है कि कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वरिष्ठता की सूची में वो 19 वें नंबर पर थे।
संभाल लिया कार्यभार
इसके साथ ही IPS प्रशांत कुमार जिस तरह से अपराधियों और अपराध के खिलाफ काम करते हैं, उसी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी समय में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में अब कार्यवाहक डीजीपी के नेतृत्व में ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को प्रमोशन देकर उन पर अपने भरोसे को मजबूत होना दिखाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यवाहक DGP बनने के बाद CM योगी से मिलने पहुंचे IPS Prashant Kumar
आज यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के रिटायरमेंट का दिन है, इसलिए विभाग को अपना नया मुखिया भी आज ही मिल गया। दरअसल, आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात में कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीएम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सीएम ने भी उन्हें बधाई दी।
सीएम ने दी बधाई
जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार आज ही पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मिलने पहुंचे। ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान प्रशांत कुमार ने सीएम को उनपर भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया कहा इसके साथ ही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आईपीएस अफसर को शुभकामनाएं और बधाई दीं।
सरकार ने दिखाया भरोसा
आपको बता दें कि प्रशांत कुमार सीएम योगी के विश्वासपात्र अफसरों में है। यही वजह है कि एक बार फिर सरकार ने उनपर भरोसा दिखाया है। इससे पहले भी उन्हें सरकार ने यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। इसे के चलते अब यूपी पुलिस की कमान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है। वो विभाग के चौथे कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं। भले ही डीजीपी बनने की रेस में उनसे कई सीनियर अफसर शामिल थे, लेकिन ये जिम्मदारी उन्हें सौंपी गई है।
कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार
स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार 1990 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। आईपीएस अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया था। वर्तमान समय में एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार को कई बार राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। प्रदेश के कई जिलों और जोन की कमान संभाल चुके प्रशांत कुमार ने अपराध पर नकेल कसने में काफी सफलता हासिल की है।