उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने PPS से IPS में प्रमोशन के लिए 29 रिक्त पदों के सापेक्ष 87 अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए हैं। अगर आयोग की ओर से प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई जाती है, तो अगले महीने प्रदेश को 29 नए प्रोन्नत IPS अधिकारी मिल सकते हैं।
भेजने होते हैं इतने नाम
यूपीएससी के नियमों के अनुसार रिक्त पदों के मुकाबले तीन गुना नाम भेजना जरूरी होता है। इसी प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने वर्ष 1998, 1999, 2000 और 2001 बैच के PPS अधिकारियों के नाम प्रस्तावित सूची में शामिल किए हैं।
इनका नाम भी लिस्ट में शामिल
सूची में शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
माना जा रहा है कि प्रमोशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती बढ़ेगी और लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। अब सभी की नजरें यूपीएससी की अंतिम मंजूरी पर टिकी हैं।