वाराणसी कमिश्नरेट के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर स्थानीय निवासी से कथित दुर्व्यवहार के मामले में रोहनिया थाने में तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने सिपाही के खिलाफ यह कार्रवाई की। आरोप है कि सिपाही अपने निर्धारित थाना क्षेत्र से बिना सूचना के पांडेकी के अंदर पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने केयपुर पुलिस चौकी पहुंचा था।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर चौकी के पास रहने वाले देवेंद्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि चौकी के अंदर पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलने के बाद कई लोग एकजुट हो गए और लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। बताया गया कि इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। बारिश के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के साथ उसकी गिरफ्तारी की मांग पर भी अड़े रहे।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर लालपुर-पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पांडेयपुर चौकी पर रोहनिया थाने में तैनात सिपाही और स्थानीय व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जांच के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर रात समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और अपना विरोध समाप्त किया।
इसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के आधार पर डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने रोहनिया थाने में तैनात आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। फिलहाल प्रकरण को लेकर पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।