मेरठ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को 26 दारोगाओं के तबादले किए हैं। इस तबादले में कई चौकी प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थाने और चौकियों में तैनाती मिली है। साइबर हेल्प डेस्क, पासपोर्ट सेल और मिशन शक्ति केंद्र में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला सूची में थानों, पुलिस लाइन और विभिन्न चौकियों से जुड़े पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है। आइए जानते हैं किस दारोगा को कहां से हटाकर किस स्थान पर भेजा गया है।
किसे कहां से कहां भेजा गया?
मयंक कुमार सिंह — पुलिस लाइन से एसएसआई हस्तिनापुर।
वीरेन्द्र कुमार — लालकुर्ती से एसएसआई गंगानगर।
सतेंद्र कुमार — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धीरेखेड़ा, खरखौदा।
ललित कुमार शर्मा — थाना जानी से चौकी प्रभारी बस स्टैंड, सरधना।
योगेश गिरी — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा बस स्टैंड, मवाना।
निर्भय सिंह — थाना सरूरपुर से चौकी प्रभारी भामौरी, सरधना।
आलोक कुमार — चौकी प्रभारी भामौरी, सरधना से थाना परीक्षितगढ़।
सौरभ मलिक — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा, सरधना।
शेखर — साइबर थाने से चौकी प्रभारी हाशिमपुरा, सिविल लाइंस।
विजय चौहान — चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा से कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।
राघवेंद्र सिंह तोमर — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी करनावल।
ज्योति — साइबर हेल्प डेस्क सरधना से साइबर हेल्प डेस्क लालकुर्ती।
गोपाल — साइबर हेल्प डेस्क लालकुर्ती से साइबर हेल्प डेस्क सरधना।
नसरीन फातिमा — थाना रेलवे रोड से प्रभारी पासपोर्ट सेल।
अंजुम आरा — थाना इंचौली से प्रभारी पसारा सेल।
सत्यम दीक्षित — चौकी प्रभारी करनावल से पुलिस लाइन।
राजेश कुमार — पुलिस लाइन से थाना जानी।
त्रिपाल बाबू गिरी — पुलिस लाइन से थाना जानी।
माधव सिंह — पुलिस लाइन से थाना जानी।
महेश चंद — पुलिस लाइन से थाना भावनपुर।
राजीव कुमार उपाध्याय — पुलिस लाइन से थाना भावनपुर।
अनिल कुमार — पुलिस लाइन से थाना हस्तिनापुर
दिव्या चौधरी — पुलिस लाइन से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र, हस्तिनापुर।
अंजो देवी — प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरूरपुर।
प्रतिभा सिंह — थाना सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना सरधना।