UP कैडर के IPS वितुल कुमार बने CRPF के नए महानिदेशक, जानें इनके बारे में…

Share This

 

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार को हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वो मौजूदा डीजी अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगे। उनकी यह नियुक्ति भारतीय सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि CRPF भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। CRPF में आईपीएस वितुल कुमार की नियुक्ति से बल की कार्यक्षमता और क्षमता को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अधिसूचना में कहा गया 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वितुल कुमार की नियुक्ति को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान बल प्रमुख अनीश दयाल सिंह के 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद, नियमित पद पर नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, वह बल के महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं वितुल कुमार ?

जानकारी के मुताबिक, आईपाएस वितुल कुमार 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया है। वितुल कुमार को सुरक्षा रणनीतियों और नेतृत्व में व्यापक अनुभव है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल विरोधी अभियानों और सीमा सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाई है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और ऑपरेशनल रणनीति ने उन्हें सुरक्षा बलों के बीच एक प्रभावी नेता के रूप में स्थापित किया है। वितुल कुमार का फोकस चुनौतियों को कम करने और बल के आधुनिकीकरण पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *