गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर सीआईएसएफ के 26 जाबांजों को राष्ट्रपति पदक के लिए…
Category: Uncategorized
राम मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते हुए कमान संभालने गर्भगृह में पहुंचे DG स्पेशल और प्रमुख सचिव गृह
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज यानि कि 23 जनवरी के दिन ही अयोध्या में भारी भीड़ जमा हो गई है। लोग दूर-दूर से रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस को हालात संभालने की काफी कोशिश करनी पड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अयोध्या में अब तक 3 लाख लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए यूपी के प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार गर्भ गृह व्यवस्था देख रहे हैं।
गर्भगृह में मौजूद प्रमुख सचिव-गृह और स्पेशल डीजी-लॉ एंड ऑर्डर
जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में भगवान राम भक्त यूपी के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को लगातार दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। प्रमुख सचिव-गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी-लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं। स्पेशल डीजी खुद हर चीज पर बारीकी से नजर बनाए हैं।
एडीजी ने की अपील
इसी के साथ भक्तों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ जोन एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि बड़ी संख्या में भक्त यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है कि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। मैं भक्तों से अपील करता हूं कि वे मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग न करें। भक्तों से धैर्य रखने की अपील है।
बाराबंकी पुलिस कर चुकी अपील
इससे पहले आज सुबह से ही वहां इतनी भीड़ है, कि पुलिस को हालात संभालना काफी मुश्किल पड़ रहा है। लखनऊ की और से वाहनों की कतार अयोध्या की तरफ जा रही है। ऐसे में आज सुबह ही बाराबंकी पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो अभी अयोध्या ना जाएं।
गरीब को कड़ाके की ठंड में गुब्बारे बेचता देख रामपुर SP का पसीजा दिल, दरियादिली दिखाकर खरीदे सारे गुब्बारे
यूपी पुलिस विभाग में यूं तो एक से बड़कर एक ऐसे आईपीएस अधिकारी मौजूद हैं जिनके नाम और बेहतरीन काम की चर्चाएं हर समय होती है। कुछ आईपीएस अधिकारी अपने अच्छे कार्यों की वजह से आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाते है। ऐसा ही एक नाम है रामपुर एसपी राजेश द्विवेशी का जो काम को लेकर हमेशा एक्टिव बने रहते है। उनका काम के प्रति जोश हर समय देखने को मिलता है। तो आम लोगों के प्रति उनकी जो जिम्मेदारी है उसे भी भली भांति पूरा करते देखे गए। जिसे के कपप्तान का ऐसा ही दरियादिली भरा काम देर रात देखने को मिला।
गुब्बारे वाले की दुकान पर रुक गए एसपी साहब
कड़ाके की ठंड में जहां एक अधिकारी अपने कमरे में बैठकर अधिनस्थों को आर्डर देते देखे जाते है तो दूसरी तरफ कप्तान राजेश द्विवेदी खुद ही पुलिस टीम के साथ गश्त पर दिखते हैं। ऐसे में गश्त के दौरान गरीब को कड़ाके की ठंड में गुब्बारे बेचते देखकर एसपी साहब के कदम उसकी दुकान पर रूक गए
एसपी ने खरीदे सारे गुब्बारे
sp राजेश द्विवेदी का दुकानदार को देख दिल पसीज गया। राजेश द्विवेदी ने देखा कि एक गुब्बारे वाला सर्दी में खड़ा है, रात का समय था। उन्होंने पूछा की आपके गुब्बारे इतनी रात तक भी नही खरीदे किसी ने ! इतना हाल पूछना था की गुब्बारे वाले की आंख में आँसू आ गए।उसके बाद sp राजेश द्विवेदी ने उसके सभी गुब्बारे खरीद लिये व छोटे-छोटे बच्चो में बांट दिए। इस वाकये से बच्चों व गुब्बारे विक्रेता सभी के चहरे पर मुस्कान आ गई। गुब्बारे वाले ने एसपी की तारीफ कर खुब धन्यवाद दिया।
देर रात 18 IPS की दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 11 जिलों के कप्तान को इधर-उधर कर दिखाई हरी झंडी
प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है. आईएएस अधिकारियों के बाद अब 11…
लश्कर-ए-तैयबा की धमकी, 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन
दो दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद…
4 साल की मासूम को जेल भेजने के मामले में Ghaziabad Police कमिश्नरेट के भी छलक गए आंसू, जाने क्यों…
जिस उम्र जेल शब्द के मतलब का भी पता नहीं होता, उस उम्र में अगर किसी…
भारत-कनाडा तनाव के बीच NIA ने जारी 43 गैंगस्टर्स की लिस्ट, देखें नाम
भारत और कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कनाडा से संबंध रखने वाले आतंकी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 43 व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है. एनआईए ने 43 कुख्यात अपराधियों की फोटी जारी कर इन गैंगस्टर्स की प्रॉपर्टी, व्यापार समेत अन्य डिटेल की जानकारी लोगों से मांगी है. एनआईए ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास इन लोगों से संबंधित कोई भी जानकारी है तो वह NIA से शेयर करें.
एनआईए द्वारा जारी की गई पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, काला जठेरी उर्फ संदीप, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और जोगिंदर सिंह की तस्वीरें उनके नाम के साथ साझा की गई हैं. उनमें कई भारत की जेल में बंद हैं तो कुछ भारत से फरार होकर विदेशों से भारत में आंतक फैला रहे हैं. इसमें जोर देकर कहा गया है कि इनमें से कई गैंगस्टर कनाडा में स्थित हैं. एनआईए ने लोगों से इस लिस्ट के गैंगस्टर्स उनके सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर स्वामित्व वाली संपत्तियों/परिसंपत्तियों/व्यवसायों के बारे में डिटेल शेयर करने का भी अनुरोध किया.
एनआईए की लिस्ट में इन गैंगस्टर्स के नाम
एनआईए ने जिन गैंगस्टर्स की लिस्ट जारी की उनमें अर्शदीप डाला, लखबीर सिंह लांडा, गोल्डी बराड़, लारेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, अनमोल बिश्नोई, काला जठेड़ी, विरेंद्र प्रताप, जोगिंदर सिंह, राजेश कुमार, राज कुमार, अनिल चिप्पी, मोहम्मद सहबाज अंसारी, सचिन थापन, विक्रांत सिंह, दरमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलीप कुमार, प्रवीण वाधवा, युद्धवीर सिंह, विकास सिंह, गौरव पटयल, सुखप्रीत सिंह, अमित डागर, कौशल चौधरी, आसिफ खान, नवीन डबास, छोटू राम, जगशीर सिंह, सुनील बालियान, दलेर सिंह, दिनेश शर्मा, मनप्रीत सिंह, हरीओम, हरप्रीत, सखबीर सिंह, इरफान, सन्नी डागर, भूपेंद्र सिंह, संदीप, सुखदोल सिंह, गुरपिंदर सिंह, नीरज का नाम शामिल है.