UP में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Share This

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत राज्य के प्रमुख पुलिस पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

लिस्ट में शामिल इनका नाम

आईपीएस मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में ADG के पद पर कार्यरत थे। अब वे गोरखपुर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह आंशिक रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब उन्हें पूर्णकालिक डीजी कारागार बना दिया गया है। इसके तहत वह प्रदेश की जेल प्रणाली की निगरानी और सुधार कार्यों को गति देंगे।

इसके अलावा, डॉ. के एस प्रताप कुमार को पुलिस महानिदेशक (सीएमडी), पुलिस आवास निगम की ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह गोरखपुर जोन में कार्यरत थे। अब वह प्रदेश में पुलिस आवास निर्माण, सुधार और संबंधित परियोजनाओं को संभालेंगे।

image 686640a632fbd

बेहद अहम हैं ये तबादले

इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये अधिकारी राज्य की कानून-व्यवस्था, सुधार सेवाएं और पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *