कौन हैं IPS Somendra Meena जिन्हें महराजगंज का बनाया गया नया पुलिस कप्तान

उत्तर प्रदेश कैडर के आपीएस अधिकारी सोमेन्द्र मीणा को महराजगंज जनपद का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। 32 वर्षीय आईपीएस सोमेन्द्र मीणा इससे पहले यूपी पुलिस में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक का जिम्मा संभालने से ठीक पहले वे आगरा में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के पद पर तैनात रहे हैं।

कौन है महराजगंज के नये एसपी सोमेन्द्र मीणा

1) सोमेन्द्र मीणा वर्ष 2017 बैच के IPS अधिकारी हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला हुआ है। आईपीएस अफसर के रूप में उनकी पहली नियुक्ति 18 दिसंबर 2017 को हुई थी।

2) 2 जुलाई 1992 को जन्में सोमेन्द्र मीणा मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले से हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय सवाई माधोपुर से हुई।

3) उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल में स्नातक की डिग्री ली। डीयू में पढ़ाई के दौरान विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं और ‘मानचित्रों द्वारा भूगोल’ की प्रतियोगिताओं के वे प्रथम विजेता रहे।

4) आईपीएस सोमेंद्र मीणा की पहली तैनाती इंस्पेक्टर, एत्मादपुर थाना, आगरा के रूप हुई। इस पद पर वह यहां 6 महीने तक रहे।

5) वह प्रयागराज में सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

6) प्रयागराज से प्रोन्नत होकर उनको कानपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के पद पर पदस्थापित किया गया। जहां उन्होंने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की और चोर, लुटेरे, बदमाशों को जेल की सीखचों के पीछे भिजवाया।

7) उनकी तैनाती के दौरान एक बार प्रधानमंत्री कानपुर दौरे पर आये और पीएम का अचानक हेलीकॉप्टर को छोड़ सड़क मार्ग से अगले गंतव्य तक जाना तय हुआ। पीएम के काफिले की जिम्मेदारी अचानक उन पर आ पड़ी। बताया जाता है कि उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार कर बखूबी निभाया।

अपराधियो के खिलाफ सख्ती के लिये चर्चित सोमेन्द्र मीणा को जनपद का जिम्मा ठीक ऐसे वक्त सौंपा गया है, जब महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा तस्करों की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। हाल के दिनों से महराजगंज पुलिस और एसएसबी सीमा पर तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश भी कर चुकी है। ऐसे में सीमा पर चली आ रही तस्करी को रोकना और महराजगंज की कानून व्यवस्था को अव्वल और आदर्श बनाये रखना उनकी सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है।

कानून व्यवस्था को चुस्त करने के लिए SP ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस… 15 निरीक्षक व उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में इस समय जहां लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है तो ऐसे में चुनावों से पूर्व कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए कई जिलों में लंबे समय से एक ही थाने व चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले कर उन्हें ईधर ऊधर किया जा रहा है। खबर यूपी के गाजीपुर से है, जहां एसपी ओमवीर सिंह ने 15 निरीक्षक व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यहां देखें किसे मिली कहां तैनाती

एसपी द्वारा जारी तबादला एक्सप्रेस की सूची में निरीक्षक दीनदयाल पांडे को पुलिस लाइन से गाजीपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है वही सदर कोतवाली की कमान संभाल रहे अशेषनाथ सिंह गैर जनपद के लिए पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वही निरीक्षक श्याम जी यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जमानिया की कमान सौंपी गई है वहीं प्रभारी निरीक्षक जमानिया महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बनाया गया है वहीं निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को गहमर से प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर की कमान सौंपी गई है वही प्रभारी डीसीआरबी अशोक कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक गहमर की कमान सौंपी गई है वहीं उप निरीक्षक कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष शादियाबाद का प्रभार दिया गया है वही उप निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह को थाना अध्यक्ष बहरियाबाद से पुलिस लाइन के लिए स्थानांतरित किया गया है वहीं उप निरीक्षक राजू त्रिपाठी चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज को थाना अध्यक्ष रेवतीपुर तथा उप निरीक्षक शैलेश मिश्रा को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को मॉनिटरिंग सेल से थाना अध्यक्ष मर्दा की कमान सौंपी गई है वहीं उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थाना सुहवल से थाना अध्यक्ष का करीमुद्दीनपुर की कमान सौंपी गई है। वही निरीक्षक वीरेंद्र कुमार प्रभारी यूपी 112 को प्रभारी निरीक्षक बहरियाबाद के कमान सौंपी गई है। वही निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी थाना अध्यक्ष नोनहरा की कमान सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक भूपेंद्र निषाद चौकी प्रभारी गोरा बाजार को थाना अध्यक्ष नगसर की कमान सौंपी गई है । उप निरीक्षक संतोष राय को थाना अध्यक्ष नोनहरा से थाना अध्यक्ष सुहवल बनाया गया है।

बसपा नेता के हत्यारोपी को STF ने किया ढ़ेर, 1 लाख 25 हजार का घोषित था इनाम

बसपा नेता एवं हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ वीरू को यूपी एसटीएफ ने मऊरानीपुर झांसी में इनकाउंटर में मारा गिराया है. पुलिस ने राशिद कालिया पर सवा लाख का इनाम घोषित किया था. कालिया पर हत्या और अपहरण के कई मुकदमे चल रहे थे. हालांकि अपराधी द्वरा की गई फायरिंग में एसटीएफ के डेपुटी एसपी और इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण कोई जन हानि नहीं हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अपराधी मऊरानीपुर झांसी में किसी की हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से आया था. इसके पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ के साथ अपराधी की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी राशिद कालिया पुत्र सलीम घायल हो गया. उसकी उम्र 45 साल थी. वह चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर का निवासी था.

यूपी एसटीएफ ने अपराधी को मार गिराया

मुठभेड़ में घायल अवस्था में शातिर अपराधी को सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया, लेकिन उसका हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया. वहां झांसी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा के दौरान राशिद कालिया की मौत हो गई.

बता दें कि शासिद कालिया पर आरोप है कि उनसे 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर की चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मार दी थी. उसमें उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसमें कक्कू नाम के आरोपी की जेल में हैं. चार शूटरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पल्सर एवं केटीएम बाइकों का इस्तेमाल किया था और इस पर सवार होकर आए थे.

Jhansi1

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या का था आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि पल्सर को अहसान कुरैशी ड्राइव कर रहा था, जबकि आरोपी पीछे राशिद कालिया गाड़ी के पीछे बैठा था. दूसरी ओर, केटीएम फैसल कुरैशी ड्राइव कर रहा था और सलमान बेग उसके पीछे बैठा था. उन चारों ने पिंटू सेंगर पर स्वचालित हथियारों से एक साथ गोलियां बरसाई थी, जिसमें उसकीमोत हो गई थ

इस हत्याकांड के बाद आरोपी राशिद कालिया के खिलाफ जनपद कानपुर नगर के चकेरी थाना पर मु0अ0सं0 425/2020 धारा147/148/149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और अभियुक्त पर 01 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था.

जनपद झांसी में अभियुक्त राशिद उपरोक्त के विरुद्ध थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/14 यूपीडीए एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें 25,000/- रु. का पुरस्कार घोषित की गई थी.

महादेव एप के 18 आरोपियों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का चला चाबुक, गैंगस्टर की कार्रवाई कर केस किया दर्ज

देश भर में चर्चित महादेव बेटिंग ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस करेगी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई। केंद्र सरकार ने ईडी के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रत‍िबंध लगा द‍िया है।एप को बंद करने के लिए नोएडा पुलिस ने भी लिखा था पत्र। इस बेटिंग ऐप के चलते ही कई फिल्म स्टार भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर हैं।

सेक्टर 39 में केस दर्ज

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जिसमें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महादेवा एप के 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई है। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद नोएडा के सेक्टर 39 में 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

त्योहारों पर सुरक्षा प्रबंध के लिए 246 कंपनी पुलिस बल तैनात, सादे कपड़ों में रहेंगे सुरक्षाकर्मी

त्योहारों पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 246 कंपनी पुलिस बल मुहैया कराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सुरक्षा संबंधी उपकरण भी दिए गये हैं ताकि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। दीपावली एवं दीपोत्सव के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजनों की मॉनिटरिंग के लिए पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व समस्त जिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत 232 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 8 कंपनी यूपीएसएसएफ, 3 कंपनी सीएपीएफ तथा 400 प्रशिक्षु दरोगा को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण आयोजनों वाले जिलों को चिन्हित कर वहां तीन एसपी एवं कमांडेंट, 8 एडिशनल एसपी, 23 डिप्टी एसपी, एटीएस की कमांडो टीम, बीडीडीएस टीम तथा एंटी ड्रोन टीम को हैवी क्रेन, संचार उपकरण एवं आवश्यक संसाधन मुहैया कराये गये हैं।

सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की टीमें बॉडी वार्न कैमरे, वाइनाकूलर, ड्रैगन लाइट, एचएचएमडी, लाउड हेलर के साथ तैनात की गयी है। आयोजन स्थलों, प्रतिमा स्थल, पंडाल, मेला स्थलों, सराफा बाजार, पटाखा बाजार और संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे तथा सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय एवं सतर्क रखा गया है। प्रदेश में आतिशबाजी की 2500 से अधिक दुकानों की चेकिंग करायी गयी है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर प्रदेश में 11,500 से अधिक संख्या में मां लक्ष्मी एवं मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। समस्त बाजारों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गस्त की जा रही है

द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और…’, वर्दी में रील बनाने पर मह‍िला स‍िपाही सस्‍पेंड

द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई…’ गाने पर वर्दी में रील बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल करने वाली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मूल रूप से खुर्जा बुलंदशहर की रहने वाली आरती सोलंकी दो माह से सहावर थाने में तैनात है। आरती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को रील प्रसारित हुई। ड्यूटी के दौरान आरती दोस्ताना फिल्म के गाने दिल्लगी ने दी हवा… रील बनाई थी।

एसपी ने मह‍िला स‍िपाही को क‍िया सस्‍पेंड
सोशल मीड‍िया पर रील तेजी से वायरल होने से आरती चर्चा में आ गईं। मामला एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में आया। रील में सिपाही वर्दी पहने हैं, इसलिए एसपी ने इसे अनुशासनहीनता माना। एसपी दीक्षित ने बताया कि महिला सिपाही आरती सोलंकी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। उनसे जवाब तलब किया गया है।

D.A.V कॉलेज के सामने ABVP और छात्रों का प्रदर्शन, ACP को जमीन पर गिराकर की अभद्रता

कानपुर में डीएवी कॉलेज के सामने एबीवीपी और छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। छात्रों ने पुलिस से जमकर अभद्रता की। इस बीच किसी ने एसीपी के साथ धक्का मुक्की की, जिस कारण वह बीच सड़क पर ही गिर गए।

इतना ही नहीं, एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। छात्र मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रिंसिपल ऑफिस तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस में लाठियां भी भांजी, जिससे भगदड़ मच गई।

पिंकी और टोनी गैंग के बीच हुआ गैंगवार

गाजियाबाद में दो गैंगस्टर के बीच गैंगवार हुई है। दो गैंगस्टरों के बीच हुई गैंगवार में गोली चलने से दोनों गैंग के तीन लोग घायल हुए हैं। मौके से 5 तमंचे और 18 खाली खोखे बरामद हुए हैं। दिल्ली के सीमापुरी और गाज़ियाबाद के पप्पू कॉलोनी के गैंग में गैंगवार हुई है। 24 नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये पूरी घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

गाजियाबाद के पिंकी और टोनी गैंग में भिड़ंत हुई है। पिंकी और टोनी गैंग की भिडंत में दोनों गैंग के तीन लोग घायल हुए हैं। मौके से 5 तमंचे और 18 खाली खोखे बरामद हुए हैं। 24 नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज हुआ। दिल्ली के सीमापुरी और गाज़ियाबाद के पप्पू कॉलोनी के गैंग में गैंगवार हुई है।

आपको बता दें कि सोमवार देर रात की यह घटना दिल्ली के सीमापुरी और गाजियाबाद के पप्पू कॉलोनी में घटी। यहां गैंगस्टर्स पिंकी और टोनी के गैंग के बीच गोलीबारी हो गई। कई राउंड फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी, जिनका अब उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है, दोनों गैंग (पिंकी और टोनी गैंग) के सदस्य गांजा और मादक पदार्थों का बेचते हैं। वहीं, दोनों गैंग्स की लीडर्स अपने-अपने पति के जेल जाने के बाद गैंग का संचालन कर रही हैं

कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस में शिकायत

मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने आरोप लगाया कि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के…

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीजी आनंद कुमार की वापसी

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यूपी 112 के एडीजी हटा दिए गए हैं। उनकी जगह नीरा रावत को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, डीजी आनंद कुमार ने वापसी की है। उन्हें सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है।