UP Police के दारोगा अमित यादव की हार्ट अटैक से मृत्यु, महकमे में शोक की लहर

Share This

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा अमित यादव की आगरा के एक होटल में सोते समय हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। अमित यादव मूल रूप से बागपत जिले के के निवासी थे और वर्तमान में आगरा के एत्माद्दौला थाने में तैनात थे। वे 2020 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुलिस लाइन में अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

लड़की देखने के लिए आया था परिवार

जानकारी के मुताबिक, मृतक दारोहगा अमित यादव मूलरूप से बागपत के बिनाैली थाना क्षेत्र स्थित गांव बुरसैनी निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार गाजियाबाद के प्रताप विहार, विजय नगर में रहता है। दारोगा के पिता राम निवास भी दरोगा थे। 1 दिसंबर 2015 को डयूटी के दाैरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद मृतक आश्रित कोटे में अमित भर्ती हुए थे। पिछली साल मार्च में उन्हे थाना एत्माद्दाैला में तैनाती मिली थी। रविवार की रात दारोगा अमित आगरा में ही अपनी बहन और बहनोई के साथ होटल में ठहरे थे, जहां अगले दिन उनकी शादी के संबंध में बातचीत होनी थी। रात में भोजन के बाद, अमित होटल के एक अन्य कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उनकी बहन ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा खोलने पर अमित बेहोश अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है।

दी गई सलामी

खबर मिलते ही जिले के पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। आज दारोगा को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार, एसीपी हेमंत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजन दारोगा का पार्थिव शरीर गांव ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *