उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा चल रही है। इसकी लिखित परीक्षा आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके जरिए UP Police आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल 60,244 पद भरेगी। इस परीक्षा के लिए 50 लाख से ज्यादा आवेदन आवेदन आए हैं। ऐसे में अब इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आए हैं 50 लाख से ज्यादा आवेदन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए 60,244 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं। करीब 50 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। इनमें महिला आवेदकों की संख्या करीब 15 लाख है। यानी यूपी पुलिस आरक्षी के एक पद के लिए करीब 80 दावेदार होंगे। इसके लिए UPPRPB ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अब अपना पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 परीक्षा प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें।
नया विंडो खुलेगा। यहां Admit Card वाला बटन चुनें।
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड लॉगिन पेज ओपन होगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ या फिर SSLC Roll Number और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए आपको इसी एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी।