मुख्यमंत्री योगी से मिले नए DGP राजीव कृष्ण, कानून-व्यवस्था पर मिला अमूल्य मार्गदर्शन

Share This

आज यानी कि 1 जून को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। ये मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में हुई, जहां डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री से अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। ये मुलाकात प्रतीक थी उस भरोसे का, जो योगी सरकार ने राजीव कृष्ण जैसे अनुभवी और सख्त प्रशासक पर जताया है।

अब होगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान राजीव कृष्ण ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का संकल्प भी दोहराया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डीजीपी के रूप में उनकी प्राथमिकताएं अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद और जवाबदेही को बढ़ाना होंगी।

20250601 133010

कौन हैं राजीव कृष्ण 

बता दें कि शनिवार शाम को ही 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद को लेकर कई नाम चर्चा में थे, लेकिन सरकार ने अंततः फील्ड के उस अनुभवी अफसर को चुना, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड स्पष्ट, सख्त रहा है।

राजीव कृष्ण ने मेरठ रेंज के आईजी, लखनऊ और आगरा जोन के एडीजी के रूप में सेवा दी है और नौ जिलों में बतौर एसपी/एसएसपी तैनात रह चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *