साइबर अपराधियों के हौसले अब बुलंद होते जा रहे हैं। आलम कुछ ऐसा हो गया है कि अब यह अपराधी आम आदमी के साथ-साथ पुलिस अफसर को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। दरअसल, अब मेरठ जिले के एडीजी जोन का इंस्टाग्राम अकाउंट ही हैक हो गया। बड़ी बात यह है कि यह अकाउंट 7 घंटे तक हैक रहा। फिलहाल पुलिस की और साइबर क्राइम की टीम हैकर्स की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंच जाएगी लिए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला आखिरहै क्या।
सात घंटे रहा हैक
जानकारी के मुताबिक एडीजी जोन डीके ठाकुर का इंस्टाग्राम अकाउंट 31 जनवरी की रात एक बजे से हैक हुआ। जैसे ही इसकी खबर अफसर को लगी तो तत्काल ही इसे सही करने की कोशिश शुरू हो गई। कोशिश शुरू होने के बाद भी करीब 7 घंटे तक पेज हैक रहा। सुबह लगभग 8 बजे पेज सही से सुचारू हो पाया।
आपको बता दें कि हैकरों ने इस पेज के जरिए गेमिंग का लिंक भेजकर फ्री क्रिप्टोकरेंसी हासिल करने का झांसा दिया था। वे लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। एडीजी जोन की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। फिलहाल अब मामले की जांच की जा रही है।
अंजान लिंक पर न करें क्लिक
मामले की जानकारी देते हुए साइबर एक्सपर्ट आर्य त्यागी ने बताया कि अगर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर Two Step Authentication पहले से सक्षम होता है तो इस तरह के साइबर हमले को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें।