बुलंदशहर में IPS अंतरिक्ष जैन की सूझबूझ से टला बड़ा किसान आंदोलन, संवाद से जीता दिल

Share This

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब किसानों ने सीओ शिकारपुर कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि एक मामले की जांच और पुलिस के व्यवहार में लापरवाही बरती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष अरब सिंह के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और पंचायत शुरू की गई। माहौल तेजी से गर्म हो रहा था और प्रदर्शन बढ़ने की आशंका थी।

मौसे पर पहुंचे एसपी ग्रामीण

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। युवा IPS अधिकारी ने न केवल पूरे मामले को शांतिपूर्वक सुना बल्कि किसानों के बीच बैठकर उनकी बातों को गंभीरता से समझा। धूप में किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने का उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था।

इसके बाद IPS अंतरिक्ष जैन ने माइक संभाला और बेहद संयमित व स्पष्ट शब्दों में किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके व्यवहार और संवाद शैली का किसानों पर गहरा असर पड़ा। देखते ही देखते माहौल शांत होने लगा और किसानों ने पंचायत समाप्त करने का निर्णय ले लिया। हालांकि किसानों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो वे कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन करेंगे।

कौन हैं IPS अंतरिक्ष जैन?

IPS अंतरिक्ष जैन 2021 बैच के अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 130 हासिल की थी। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है और वे मूल रूप से पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं। मेरठ में ASP के रूप में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वे बुलंदशहर में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात हैं। उनकी पहचान एक शांत, संवेदनशील और संवाद आधारित पुलिसिंग के लिए होती है, जो इस घटना में फिर एक बार सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *