लखनऊ में पांच ACP के तबादले, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

Share This

लखनऊ कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर तबादलों से संबंधित प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और कुछ को नई सर्किल की कमान सौंपी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

  • लक्ष्मण वर्मा को ACP लखनऊ से हटाकर ACP कृष्णानगर बनाया गया है।
  • अभिषेक कुमार पांडेय को ACP कृष्णानगर से ACP कैसरबाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नवरत्न गौतम को ACP कैसरबाग से हटाकर ACP ट्रैफिक बनाया गया है।
  • महेश त्यागी को ACP ट्रैफिक से ACP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनूप कुमार को ACP यूपी-112 से ACP ट्रैफिक बनाया गया है। इसके साथ उन्हें यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

तबादले के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात प्रबंधन को बेहतर करने की चुनौती होगी। खास तौर पर कैसरबाग और कृष्णानगर जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिसिंग व्यवस्था पर नई जिम्मेदारियों का असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *