UP में 26 जनवरी तक हाई अलर्ट, रामनगरी में लगभग 13 हजार पुलिसकर्मियों का रहेगा कड़ा पहरा

  बीती 22 जनवरी के दिन ही लोगों का सदियों का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, 22…

Meerut: पीछा कर रहे दारोगा को चोरों ने सीने में मारी गोली, बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी कई टीमें

यूपी में बदमाशों के हौसलें अब इस कदर बुलंद हो गए हैं, कि वो पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने के बाज नहीं आ रहे। मामला मेरठ जिले का है, आज सुबह बदमाशों और पुलिस टीम के बीच जमकर गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में एक दारोगा घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दारोगा को गोली मारने वाले बदमाशों से तीन की पहचान हो भी गई है। पुलिस का कहना है बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना स्थित हाईवे पर आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाशों की गोली कंकरखेड़ा हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश के सीने में जा लगी। दारोगा को गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गंभीर हालत में घायल दरोगा को गाजियाबाद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सजवाण मेरठ ने बताया कि एक मंडप के बाहर से कुछ बदमाश गाड़ी चुराकर भाग निकले। सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस ने पीछा शुरू किया। लिसाड़ी गेट से आगे पुलिस और बदमाशों की गाड़ियों में टकराव भा हुआ। इस दौरान फायरिंग की गई, जिसमें बदमाशों की गोली चौकी इंचार्ज को जा लगी। इस घटना में शामिल 3 बदमाशों की पहचान की गई है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं।

‘है बनना राम आसान नहीं’, भगवान राम पर IPS की लिखी कविता हो रही वायरल, पढ़कर लोग कर रहे तारीफ

आज 22 जनवरी के दिन हर कोई रामलला की भक्ति में डूबा हुआ है। 500 साल…

अगर फॉर्म भरने में की है यह गलती तो नहीं नहीं बन पाएंगे UP POLICE में कॉन्स्टेबल

  यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होने का ख्वाब देख रहे उम्मीदवारों के लिए…

रामलला के स्वागत में सजाया गया गाजियाबाद ACP का दफ्तर, एसीपी ने साझा की वीडियो

आज का दिन हर किसी के लिए बेहद ही खास और अहम है। दरअसल, आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम आज भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की वजह से हर जगह दिवाली जैसा माहोल है। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले की सरकारी दफ्तरों, पुलिस थानों, चौकियों, मंदिरों और घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सजाया गया हर दफ्तर

जानकारी के मुताबिक, आज की तारीख में हर जिले के मंदिरों को भी रंगीन लाइटिंग के साथ फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में रामधुन बज रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद में रात का नजारा अद्भुत लग रहा है। चारों तरफ लाइटिंग की गई है। कुछ सड़कों के डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभों पर लाइटिंग की गई है।

एसीपी ने साझा की वीडियो

इसके साथ ही साथ ही शहर के थानों पर रंग-बिरंगी झालर लगाई गई है। गाजियाबाद के थाने और चौकियों को भी बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया है। इनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दफ्तर की वीडियो भी साझा की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैँ।

PM Modi और अयोध्या की सुरक्षा में हजारों जवान तैनात, यहां जानें हर डीटेल

आज का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। दरअसल, आज यानी 22 जनवरी का इंतजार लोग सदियों से कर रहे थे। आज अयोध्या में बन रहे विशाल मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस पल को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम में देशभर के तकरीबन 7 हजार दिग्गज पहुंच रहे हैं। इसमें पीएम मोदी शामिल हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पुलिस मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से अयोध्या की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ऐसे होगी पीएम की सुरक्षा

मामले में जानकारी देते हुए डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एसपीजी के साथ मिलकर पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए फाइव लेयर सुरक्षा तैयार की गई है। इसके अंतर्गत पहली लेयर में एसपीजी की टीम रहेगी, इसके बाद दूसरी लेयर में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो रहेंगे। इसके साथ ही तीसरी लेयर में एसटीएफ की टीम तैनात की गई है। चौथी लेयर में अर्धसैनिक बलों के जवान रहेंगे और पांचवी लेयर में यूपी पुलिस के विशेष प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे।

ऐसे की जा रही अयोध्या की सुरक्षा

वहीं अगर बात करें अयोध्या की सुरक्षा की तो अयोध्या में बनाए गए सुरक्षा घेरे में सबसे अंदरूनी घेरा एसपीजी के जवानों का होगा। इसके बाद एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो के साथ एसटीएफ का घेरा रहेगा। एटीएस की टीम की जिम्मेदारी तीसरे सुरक्षा घेरे की है। चौथे सुरक्षा घेरे में उप्र पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। पांचवे घेरे में आरएएफ की तैनाती की गई है। सातवें घेरे में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

जल्द जारी हो सकते हैं सिपाही भर्ती के एडमिट कार्ड, जानें किस दिन हो सकती है परीक्षा

आजकल यूपी पुलिस में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस बार प्रशासन ने 60244 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। खास बात ये है कि इन 60,244 पदों के लिए विभाग को तकरीबन 50 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन की साइट भी बंद कर दी है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अपनी कमर कस कर तैयार हो जाएं। इस परीक्षा की तिथि 18 फरवरी बताई जा रही है। ऐसे में जल्द से जल्द इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।

जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा अगले महीने यानी 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की जा सकती है। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जल्द ही विभाग उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर सकता है।

उम्मीद से ज्यादा आए आवेदन

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी थी। विंडो लॉक करते वक्त 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे। इस बार सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं।

इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा। सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किए हैं। आरक्षण के मुताबिक करीब 12 हजार महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

UP: पूर्व इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज, जांच में 63.9 प्रतिशत सम्पत्ति ज्यादा

यूपी के सीतापुर में तैनात 112 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सिंह के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। खबरों की मानें तो जांच में ये बात सामने आई है कि, इंस्पेक्टर राकेश सिंह की आय करीब एक करोड़ 17 हजार रुपये थी। इसके साथ ही इंस्पेक्टर ने एक करेाड़ 63 लाख 37 हजार रुपये व्यय किए हैं। ऐसे में आय से अधिक 63.9 प्रतिशत सम्पत्ति अर्जित की गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर राकेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन संगठन ने शनिवार को थाने में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया है। वो मूल रूप से गोण्डा के निवासी हैं, वर्तमान समय में इंदिरानगर फरीदीनगर रवींद्र नगर में रहते हैं।

एक दिसंबर 2020 को आय से अधिक सम्पत्ति की जांच निरीक्षक संजय सिंह को सौंपी गई थी। 13 मई 2021 को विवेचना इंस्पेक्टर मृत्युंजय को मिली। जांच अवधि के दौरान राकेश सिंह के अर्जित आय स्त्रोतों के बारे में जानकारी की गई।

इस जांच में करीब एक करोड़ 17 हजार रुपये घोषित आय स्त्रोत से प्राप्त होना पाया गया। वहीं, इस अवधि में इंस्पेक्टर ने एक करोड़ 63 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए थे। राकेश ने करीब 63.9 प्रतिशत आय अन्य स्त्रोतों से प्राप्त की। इस रुपये के बारे में उनके पास कोई हिसाब भी नहीं था।

हो सकती है कार्रवाई

मृत्युंजय कुमार की तहरीर पर शनिवार को वर्तमान में सीतापुर डॉयल 112 में तैनात राकेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी आगे की जांच भी जारी है। खबर है कि इंस्पेक्टर पर आगे की कार्रवाई हो सकती है।

26 जनवरी के बाद फिर होगा UP Police में बड़ा फेरबदल, इन पदों के लिए हो रही अफसरों की रेस

26 जनवरी की तैयारी पूरे देश में शुरू हो गई है। इस तैयारी के साथ-साथ अब यूपी पुलिस में एक बार फिर से बड़े फेरबदल की तैयारी को भी पूरा कर लिया है। सुत्रों की मानें तो इस तबादला लिस्ट में विभाग के मुखिया डीजीपी और एडीजी एलओ के अलावा कुछ जोन के एडीजी, कमिश्रर और पुलिस कप्तानों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए जाएंगे। होने वाले बदलावों में सबसे अहम डीजीपी और एडीजी एलओ के पदों पर तैनाती के लिए दावेदार अफसरों ने लामबंदी तेज कर दी है।

नहीं लगी किसी के नाम पर मुहर

जानकारी के मुताबिक, खबर ये भी आ रही है कि जिस तरह से लंबे समय से विभाग को कार्यवाहक मुखिया मिला है, ठीक उसी प्रकार से इस बार भी कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती करने का मन बनाए हुए है। अब कार्यवाहक के लिए कौन अफसर उनके लिए सबसे मुफीद होगा इस पर मंथन जारी है।

इस पद के लिए इस बार पीवी रामाशास्त्री, रेणुका मिश्रा, एसएन साबत और प्रशांत कुमार के नाम रेस में शामिल हैं।। इसके अलावा डीजी आनंद कुमार को भी तीन माह के लिए कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की चर्चा है। फिलहाल अभी किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है।

एडीजी एलओ की कुर्सी के लिए रेस में ये अफसर

वहीं अगर बात करें एडीजी एलओ की कुर्सी की, बहुत से आईपीएस ऐसे हैं, जो इस पद के लिए रेस में हैं। इस लिस्ट में लखनऊ के पुर्व पुलिस कमिश्रर एस.बी शिरडकर, एडीजी स्थापना संजय सिंघल, कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, एडीजी रेलवे जेएन सिंह, एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश शामिल हैं।

एटा: फांसी से लटका मिला सिपाही का शव, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद

यूपी के एटा जिले में तैनात एक सिपाही का शव सरकारी आास पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की छानबीन में ये बात सामने आई है कि, सिपाही के कमरे से लैपटॉप और रुपये भी गायब हैं। जिसके बाद अब पुलिस सख्ती से मामले की जांच में जुट गई है। सिपाही के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के गांव बोर्राखुर्द निवासी आरक्षी अंकित कुमार को 31 मई 2021 को थाना जलेसर में नियुक्ति मिली थी। शुरूआत में कस्बा में किराए के मकान में रहा था। करीब एक वर्ष पहले थाना परिसर में सरकारी आवास मिलने के बाद आरक्षी सुरेंद्र सिंह के साथ रहने लगा था।

हाल ही में सुरेंद्र का ट्रांसफर हो गया था। तबादले के बाद जब शनिवार की दोपहर वो अपने दफ्तर आया तो उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। करने के अंदर झांकने पर अंकित फंदे पर लटका मिला। मौके के पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें लिखा गया है कि किसी को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।

बरामद हुआ सुसाइड नोट

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। परिजन शाम को आ गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। जल्दी ही सिपाही की मौत का पर्दाफाश हो जाएगा।