80वें स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

Share This

 

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

किया वीरों को नमन

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पुलिसकर्मियों को दिया संदेश

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उत्तर प्रदेश पुलिस जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा, सुरक्षा और विश्वास के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *