अलीगढ़ में SSP की बड़ी कार्रवाई, PET ड्यूटी से गायब मिले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Share This

 

अलीगढ़ में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर SSP नीरज जादौन ने सख्त एक्शन लिया है। PET परीक्षा की ड्यूटी छोड़कर गायब रहने पर दो आरक्षियों समेत एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को थी परीक्षा

दरअसल रविवार को PET परीक्षा के लिए टीकाराम इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां सुरक्षा के लिए मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह और महिला आरक्षी शैंकी मावी की ड्यूटी लगाई गई थी। जितेंद्र DCRB में और शैंकी क्वार्सी थाने में तैनात हैं।

दोपहर को SSP नीरज जादौन अचानक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो दोनों अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। केंद्र पर मौजूद स्टाफ भी उनके बारे में कुछ नहीं बता सका। SSP ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत रिपोर्ट मांगी और दोनों को सस्पेंड कर दिया।

इसी तरह पिसावा थाने के SI दानवीर सिंह पर भी गाज गिरी है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही और काम के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप था, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

एसएसपी ने कहा ये

SSP ने साफ कहा है कि PET जैसी बड़ी परीक्षा में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *