हापुड़: गश्त से लौट रही पुलिस टीम की कार ड्रेन में गिरी, 3 पुलिसकर्मी घायल, एक मेरठ रेफर

Share This

हापुड़। जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार हादसे का शिकार हो गई। थाना बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा में शनिदेव मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर फुलडहेरा ड्रेन में जा गिरी।हादसे में चौकी में तैनात दारोगा विनय कुमार समेत सिपाही आरिफ और ललित घायल हो गए।

ये है मामला

बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी रात में गश्त कर अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। पसवाड़ा गांव के पास पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ड्रेन में पलट गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और तीनों को कार से बाहर निकाला। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सिपाही आरिफ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया है, जबकि दारोगा विनय और सिपाही ललित का इलाज चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *