उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद 227 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। इस फैसले के बाद पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।
बताया जा रहा है कि यह प्रमोशन डीपीसी की प्रक्रिया के बाद किया गया है। लंबे समय से इंस्पेक्टर पद के लिए अटके प्रमोशन को शासन ने हरी झंडी दे दी है। पदोन्नत हुए अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी।
इन 227 इंस्पेक्टरों के प्रमोशन से प्रदेश में खाली पड़े इंस्पेक्टर के पदों को भरने में काफी मदद मिलेगी। कई जिलों में इंस्पेक्टरों की कमी के चलते थानों का संचालन प्रभावित हो रहा था। अब थानों को नए थानेदार मिल सकेंगे और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
देखें लिस्ट
