प्रतापगढ़: SP ने तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

Share This

 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

ये सिपाही शामिल

लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों में कुंडा थाने में तैनात विनोद कुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं। इसके अलावा लालगंज थाने में तैनात सिपाही पवन कुमार अवस्थी पर भी कार्रवाई की गई है।

एसपी दीपक भूकर ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों सिपाहियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ड्यूटी के दौरान लापरवाही और कार्य में शिथिलता की रिपोर्ट के बाद एसपी ने यह सख्त कदम उठाया।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी एक संदेश है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एसपी ने कहा ये

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल तीनों सिपाहियों को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *