Delhi Assembly Election 2025: 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

Share This

 

दिल्ली में आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमीशन ने घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जायेंगे। वहीं चुनाव परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली का चुनाव भी एक चरण में होगा। आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने पूरी डिटेल्स भी बताई कि दिल्ली में कैसी व्यवस्था बनाई गई है जिससे लोगों को मतदान के समय दिक्कत न हो। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दिल्ली में महिलाओं और पुरुषों मतदाताओं की संख्या भी बताई।

Image

उम्मीदवारों का हो चुका ऐलान

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी, भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से सभी सीटों पर प्रत्याषियों की घोषणा की जा चुकी है। उम्मीदवार घोषित करने में भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। भाजपा की दूसरी लिस्ट जल्द आने की उम्मीद है।बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 2020 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा को केवल आठ सीटें ही मिली थीं। कांग्रेस का दिल्ली में खाता भी नहीं खुल सका था।

 

Image

 

दिल्ली में 1.55 लाख मतदाता

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है। जारी की गयी सूची के अनुसार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में तेरह हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *