बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई

Share This

 

बरेली। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी, लूट, डकैती, गोवध, पशु क्रूरता, पशु चोरी, जुआ, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त निगरानी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खोली गई हिस्ट्रीशीट

पुलिस के अनुसार, जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें सबसे अधिक 21 आरोपी गोवध से जुड़े मामलों के हैं। इसके अलावा पशु क्रूरता के 3, चोरी और लूट के 3, लूट-डकैती का 1, जुआ और मादक पदार्थ से जुड़े मामले का 1, मारपीट और हत्या के प्रयास का 1 तथा पशु चोरी का 1 आरोपी शामिल है।

थानावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बारादरी थाना क्षेत्र में 6, इज्जतनगर में 7, बिथरी चैनपुर में 6, आंवला में 5, शीशगढ़ में 3, जबकि बहेड़ी, शाही, फरीदपुर और भोजीपुरा में 1-1 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

20260517 204206 20260517 204211 20260517 204212

एसएसपी ने दिए निर्देश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य आदतन अपराधियों की निगरानी बढ़ाना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आने वाले समय में भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *