बलिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर

Share This

बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभागीय अनुशासन को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। जिले के अलग-अलग थानों और शाखाओं में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

एसपी ने उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक एसपी ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मियों के कार्य व्यवहार और अनुशासन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की गई।

ये हुए लाइन हाजिर

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और चालक शामिल हैं। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें पुनीत चौरसिया, आलोक कुमार, राजन यादव, मयंक यादव, अखिलेश कुमार, रमाकांत यादव, अमरेंद्र यादव, रंजीत यादव, सालिक राम वर्मा, जयप्रकाश चौहान, धनंजय यादव, रितेश सिंह, रामपाल, जितेंद्र पासवा, धर्म प्रकाश गौतम, बबलू रैना और अशोक मौर्य के नाम शामिल हैं।

पुलिस विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है। एसपी ओमवीर सिंह ने साफ संकेत दिए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागीय कार्यप्रणाली की निगरानी और सख्त की जा सकती है, ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *