बड़ी राहत: यूपी की नौकरशाही को कोर्ट में बुलाने को लेकर SC ने तय की अब नयी गाइडलाइन

  यूपी की नौकरशाही को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में व्यक्तिगत पेशी…

ट्रक ड्राइवर की औकात को बताने वाले DM को शाशन ने किया शंट, IAS अफसर ऋजु बाफना बनी शाजापुर की नई कलेक्टर

  एक ड्राइवर को औकात बताने की बात कर रहे शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल…

14 जनवरी के बाद होने जा रहा UP में YOGI मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चहरो को मिल सकती है जगह

  यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी…

पूर्व DGP हिमाचल IPS संजय कुंडू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC के फैसले पर लगाई रोक

  हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी संजय कुंडू #IPSSanjaKundu को उनके पद से ट्रांसफर करने के…

आखिर कब तक UP समेत इन आठ राज्यों की पुलिसिंग चलेगी कार्यवाहक DGP के भरोसे…

  उत्तर प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से पुलिस मुखिया की कुर्सी कार्यवाहक के भरोसे है।…

1996 बैच की IPS सतवंत अटवाल त्रिवेदी बनी हिमाचल की DGP, मिला अतिरिक्त कार्यभार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर तेज तर्रार महिला अफसर पर विश्वास जताया है. साल 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. मौजूदा वक्त में वे स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो की एडीजी हैं. साल 2023 में 23 जून से लेकर 13 जुलाई तक वे पहले भी हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल चुकी हैं. उस वक्त डीजीपी रहे संजय कुंडू लंबी छुट्टी पर गए थे.

सतवंत अटवाल ने अपनी काबिलियत को किया है साबित

हिमाचल प्रदेश की तेज तर्रार महिला अफसर ने आपदा के दौरान बेहतरीन काम कर अपनी काबिलयत को साबित किया. जब सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पास हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार आया, तो उन्होंने कुल्लू, मनाली और मंडी में आई आपदा के दौरान अपनी टीम के साथ बेहतरीन काम कर प्रदेश के साथ देशभर में अपना नाम बनाया. आपदा के दौरान बेहतरीन काम करने का ही तोहफा अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतवंत अटवाल को दिया है. जानकारों की मानें, तो लंबे वक्त तक सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पास ही यह अतिरिक्त कार्यभार रहने वाला है.

हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए थे संजय कुंडू को पद से हटाने के आदेश

बता दें कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 26 दिसंबर, 2023 को संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाने के आदेश दिए थे. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि संजय कुंडू को बतौर डीजीपी और शालिनी अग्निहोत्री को बतौर एसपी कांगड़ा वर्तमान पोस्टिंग से हटाया जाना चाहिए. इसके बाद 2 जनवरी की सुबह संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटकर आयुष विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया. शाम होते-होते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने सतवंत अटवाल त्रिवेदी को हिमाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बना दिया है.

IPS Arun Mohan Joshi देश के सबसे कम उम्र के IG, 23 साल में बन गए थे IPS

वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी देश के सबसे कम उम्र (40 साल) के आईजी बन गए हैं। कुछ दिन पहले ही शासन ने उनकी डीपीसी पर मुहर लगाई थी। उत्तराखंड के चकराता निवासी आईपीएस अरुण मोहन जोशी वर्ष 2006 में सबसे कम उम्र (23 साल) में आईपीएस बने थे।

हालांकि, इसके बाद देश में अन्य अफसर कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। आईजी के मामले में 2004 बैच के आईपीएस गौरव राजपूत वर्ष 2022 में 41 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने थे। अब उत्तराखंड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में आईजी बने हैं।

आईजी अरुण मोहन जोशी की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। उनके तीन भाई और एक बहन हैं। आईपीएस बनने से पहले वह आइआइटी रुड़की में इंजीनिय¨रग कर रहे थे।

22 दिसंबर 2023 को संपन्न हुई थी डीपीसी

22 दिसंबर, 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी संपन्न हुई। डीपीसी में वर्ष 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप को एक जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफार्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को एक जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पदोन्नति बैज प्रदान किए।

 

बदायूं में खौफनाक ऑनर किलिंग: बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट पिता ने थाने में किया सरेंडर

  उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग की वारदात से सनसनी फैल गई है। प्रेमिका…

UP में 7 सीनियर IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, CP कानपुर बने IPS AKHIL KUMAR

  उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे बड़ा फेरबदल करते हुए लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अन्य…

UTTAR PRADESH में DSP, जेलर बनने का है यह बेहतरीन मौका, बस एक क्लीक से करें आवेदन

  उत्तर प्रदेश सरकार में DSP, जेलर, कमांडेंट सहित कई पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाने…