सड़क हादसे रोकने को ADG का बड़ा आदेश, यूपी के हर जिले में बनेगा ट्रैफिक पार्क

Share This

 

यूपी में बढ़ते सड़क हादसों पर एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैफिक पार्क बनाने का आदेश जारी किया है।

निर्देश में कहा ये

जारी निर्देश में एडीजी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने साफ कहा है कि पार्क सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किए जाएं।

एडीजी के मुताबिक, ट्रैफिक पार्क में बच्चों और आम लोगों को किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर ट्रैफिक नियम सिखाए जाएंगे। पार्क में मिनी सड़क, चौराहा, ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और राउंडअबाउट बनाए जाएंगे। साथ ही जागरूकता के लिए ऑडिटोरियम भी होगा, जहां पुलिसकर्मियों और NCC कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

आंकड़ों का भी किया जिक्र

एडीजी ने अपने निर्देश में आंकड़ों का भी जिक्र किया। 2024 में 46 हजार से ज्यादा हादसों में 24 हजार मौतें हुईं, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 50 हजार हादसे और 27 हजार मौतों तक पहुंच गया।

फिलहाल यूपी के 16 जिलों में ही ट्रैफिक पार्क हैं। पहला पार्क प्रयागराज में बना था। एडीजी के नए आदेश के बाद अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर समेत बाकी जिलों में भी 8-8 बीघा जमीन तलाशी जा रही है। अमरोहा में नगर पालिका से जमीन के लिए बातचीत शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *