उन्नाव: 6 साल से एक ही थाने में जमीं महिला पुलिसकर्मियों का तबादला

Share This

उन्नाव पुलिस विभाग में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए जिले में तैनात 21 महिला पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। सभी कर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनका हुआ तबादला

जारी सूची के अनुसार, महिला थाना उन्नाव में तैनात मीता कुशवाहा को थाना बिहार, दीप्ति त्रिपाठी को अचलगंज, गीता देवी को दही, अमिता चौधरी को अजगैन, रूबी सुनिता को गंगाघाट तथा ममता देवी को पुरवा भेजा गया है। वहीं राधिका यादव को मौरावां, काजल यादव को असोहा और प्रीति कश्यप को हसनगंज थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा चंद्रकली को बेहटा मुजावर, अर्चना यादव को सफीपुर, नीलम यादव को मौरावां और रंजना यादव को सोहरामऊ थाने में तैनात किया गया है। वंदना यादव को बिहार, स्वाती चौधरी को आसीवन तथा लक्ष्मी देवी को बीघापुर थाना भेजा गया है।

स्थानांतरण सूची में मनी त्रिपाठी को गंगाघाट, पूनम चौधरी को एफ-84, मनीषा शर्मा को असोहा और जनकी कुमारी को मौरावां में तैनाती दी गई है। वहीं थाना अजगैन में कार्यरत प्रियंका शर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय संबद्ध किया गया है।

इसलिए लिया गया फैसला

पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तबादला प्रक्रिया विभागीय आवश्यकताओं, कानून-व्यवस्था की मजबूती और विभिन्न थानों में पुलिस बल के संतुलित वितरण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

सभी स्थानांतरित महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालें और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। इस प्रशासनिक बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *