बिजनौर के थाने में दिखा कोबरा, पुलिसकर्मियों में मची खलबली; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Share This

बिजनौर। शिवालाकलां थाना परिसर में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिसकर्मियों को शौचालय के पास एक कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक सामने आए सांप को देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू किया। है। थाने के पिछले हिस्से में ही शौचालय बना हुआ है। गुरुवार देर शाम एक सिपाही शौचालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर वहां बैठे एक कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही सिपाही के बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

सिपाही ने देखा सबसे पहले

बताया गया कि शिवालाकलां थाना परिसर के पीछे आम का बाग और गन्ने का खेत है। थाने के पिछले हिस्से में ही शौचालय बना हुआ है। गुरुवार देर शाम एक सिपाही शौचालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर वहां बैठे एक कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही सिपाही के होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

सिपाही के शोर मचाने पर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में थाने में सांप होने की खबर फैल गई। पुलिसकर्मियों ने एहतियात बरतते हुए सांप से दूरी बनाए रखी और वन विभाग को सूचना दी।

पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के वन दारोगा मुकुल त्यागी और सुमित कुमार रेस्क्यू टीम के साथ थाना परिसर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे थाना परिसर से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। थाना परिसर के पीछे खेत और बाग होने के कारण वहां अक्सर सांप और अन्य जीव-जंतुओं के आने की संभावना बनी रहती है। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *