यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 डिप्टी एसपी के तबादले

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 डिप्टी एसपी (क्षेत्राधिकारी) के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रमोशन प्राप्त कर चुके अधिकारियों और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसलिए किए गए तबादले

राज्य सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। चुनावी सुगबुगाहट के बीच पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी तथा संतुलित बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के क्षेत्राधिकारी शामिल हैं, जिन्हें नई तैनाती दी गई है।

सूत्रों के अनुसार सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करती रहती है। इसी क्रम में यह व्यापक तबादला अभियान चलाया गया है।

जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *