उत्तर प्रदेश कैडर के 7 आईपीएस अधिकारियों के इम्पैनलमेंट से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार की चयन प्रक्रिया के तहत इन वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों के लिए योग्य माना गया है, जिससे उनके करियर में एक और अहम उपलब्धि जुड़ गई है। यह इम्पैनलमेंट वरिष्ठता, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर किया गया है।
इनका नाम शामिल
सूची में 2007 और 2008 बैच के कुल 7 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें आईपीएस रवि शंकर छवि (2007 बैच), आईपीएस विनोद कुमार सिंह (2007 बैच), आईपीएस जोगेंद्र कुमार (2007 बैच), आईपीएस किरन एस (2008 बैच), आईपीएस आनन्द एस कुलकर्णी (2008 बैच), आईपीएस एन. कोलांचि (2008 बैच) और आईपीएस अमित वर्मा (2008 बैच) का नाम शामिल है।
इन अधिकारियों का इम्पैनलमेंट होने के बाद अब इनके लिए केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर या अन्य केंद्रीय महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य के अनुभवी आईपीएस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
क्या होती है ये प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, इम्पैनलमेंट प्रक्रिया में अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन, सेवा रिकॉर्ड, ईमानदारी और विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में उनकी भूमिका का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। चयनित अधिकारियों को अब केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों और मंत्रालयों में उच्च पदों पर जिम्मेदारी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश कैडर के इन 7 आईपीएस अधिकारियों के इम्पैनलमेंट को पुलिस प्रशासन के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इससे न केवल अधिकारियों के अनुभव का लाभ केंद्र स्तर पर मिलेगा, बल्कि राज्य की पुलिस व्यवस्था की छवि भी और मजबूत होगी।