जयपुर पुलिस की अनोखी पहल: रात की गश्त में किया साइकिल का इस्तेमाल

Share This

जयपुर में शुक्रवार रात एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब शहर की पुलिस गश्त पर मोटर वाहनों की बजाय साइकिलों पर निकली। राजधानी में जयपुर पुलिस के इस कदम ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का मजबूत संदेश भी दिया।

पीएम ने दिया संदेश

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के समझदारीपूर्ण उपयोग की अपील के बाद सामने आई है, जिसका असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में जयपुर पुलिस ने रात की नियमित गश्त को साइकिल से करने का निर्णय लिया, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण का भी संदेश दिया जा सके।

गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को साइकिलों पर शहर के विभिन्न इलाकों में देखा गया, जहां वे आम लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेते नजर आए। इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने भी काफी सराहा और इसे एक सकारात्मक बदलाव बताया।

लोगों ने कहा ये

लोगों का कहना है कि पुलिस की यह पहल न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि इससे यह भी संदेश जाता है कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी जयपुर पुलिस की यह साइकिल गश्त तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छा कदम बता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *