यूपी पुलिस मुख्यालय में शोक सभा, दिवंगत पूर्व अधिकारियों को किया याद

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक स्व. आनन्द लाल बनर्जी और सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक स्व. सुभाष चन्द्र गुप्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण समेत पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

दोनों अफसरों को दी गई श्रद्धांजलि

शोक सभा में दोनों अधिकारियों की पुलिस सेवा के दौरान निभाई गई जिम्मेदारियों और विभाग के प्रति उनके समर्पण को सराहा गया। अधिकारियों ने कहा कि स्व. आनन्द लाल बनर्जी और स्व. सुभाष चन्द्र गुप्ता ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई पहचान दिलाई।

Image

कौन थे ये दोनों अफसर

स्व. आनन्द लाल बनर्जी का चयन वर्ष 1979 में भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और 31 दिसंबर 2014 को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। करीब 35 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ और ‘विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया था।

वहीं स्व. सुभाष चन्द्र गुप्ता का चयन वर्ष 1973 में प्रांतीय पुलिस सेवा में हुआ था। बाद में वर्ष 1989 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत किया गया। उन्होंने भी विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए करीब 34 वर्षों तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भी ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ और ‘विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्रदान किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *