मैनपुरी पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने जवानों की फिटनेस और आपात तैयारी परखा

Share This

 

मैनपुरी। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जवानों की फिटनेस, अनुशासन और आपातकालीन तैयारियों का निरीक्षण किया। परेड के दौरान एसपी ने सलामी ली और पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ सिटी संतोष कुमार और सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी ने कहा ये 

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को हाथों में गन पकड़ाकर दौड़ लगवाई और उनकी सहनशक्ति, तत्परता तथा अनुशासन का परीक्षण किया। टोलीवार ड्रिल के जरिए पुलिसकर्मियों की एकरूपता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को भी परखा गया। अधिकारियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तैयारी का आकलन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अक्सर लंबे समय तक ड्यूटी, तनावपूर्ण हालात और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत मानसिक स्थिति से कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है।

पुलिसकर्मियों को दी सलाह

उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, अनुशासन और प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की परेड और अभ्यास से बल की कार्यकुशलता बढ़ती है और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया देने में मदद मिलती है। साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना और सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *