योगी सरकार होली के बाद से लगातार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर रही है। इससे पहले भी कई जिलों के पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला जा चुका है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
लखनऊ और कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार के इस कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां जल्द से जल्द संभालें।
इनको मिला ट्रासंफर
आईपीएस बबलू कुमार को अब संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है।
अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।
एसएम कासिम आब्दी को पुलिस उपायुक्त (DCP), कानपुर नगर का कार्यभार सौंपा गया है।
उपेंद्र अग्रवाल को आईजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
प्रदीप कुमार को एसपी, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), वाराणसी बनाया गया है।
मनोज कुमार अवस्थी को एसपी (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।